/sootr/media/post_banners/0446278eabec6e0c39901d3f80015bb0e336ad501ac02a4afdea889144cbf8e8.jpeg)
भोपाल. प्रदेश सरकार में कृषि मंत्री कमल पटेल (kamal patel) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भगवान का अवतार बताया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक अवतारी पुरूष है, और मनुष्य के रूप में अवतार लेकर असंभव कामों को संभव कर रहे हैं। दरअसल, कमल पटेल हरदा में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। यहीं उन्होंने ये अजीब बयान दिया है।
श्रीराम और कृष्ण से तुलना: पटेल ने कहा कि जब देश में धर्म की हानि होती है। तब तब भगवान अवतार लेते हैं। जब रावण का अत्याचार बड़ा तो भगवान श्रीराम और कंस का अत्याचार बड़ा तो भगवान श्रीकृष्ण ने जन्म लिया। देश में भगवान राम के अस्तित्व को ना मानने वाली धर्म को गाली देने वालों और अत्याचारियों को बढ़ावा देने वाली कांग्रेस को खत्म करने के लिए मोदी जी अवतरित हुए हैं।
मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री #PMModi को बता रहे अवतारी पुरुष...#MadhyaPradesh@KamalPatelBJP@BJP4MP@INCMP@PMOIndiapic.twitter.com/WNwWmiyHRE
— TheSootr (@TheSootr) January 17, 2022
सीएम शिवराज की तुलना आदिवासी महानायक से: कृषि मंत्री कमल पटेल (Kamal Patel) ने सीएम शिवराज सिंह (CM Shivraj) की तुलना भील योद्धा टंट्या मामा से की थी। पटेल ने कहा कि 'टंट्या मामा (Tantya Mama) का जन्म 1842 में हुआ। वो 47 साल की उम्र में देश के लिए शहीद हो गए। हमारी संस्कृति में यह माना जाता है कि पुनर्जन्म होता है। टंट्या मामा का पुर्नजन्म मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह चौहान के रूप में हुआ है।' मंत्री खरगौन जिले के भीकनगांव में टंट्या मामा की गौरव यात्रा में 29 नवंबर को शामिल हुए थे। यहां उन्होंने आदिवासियों को संबोधित करते हुए ये बयान दिया था।