जोबट में कांतिलाल भूरिया और विक्रांत भूरिया की गाड़ी पर हुआ हमला, शीशे टूटे

author-image
एडिट
New Update
जोबट में कांतिलाल भूरिया और विक्रांत भूरिया की गाड़ी पर हुआ हमला, शीशे टूटे

जोबट. मध्य प्रदेश के जोबट से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां 17 मार्च को पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेस विधायक कांतिलाल भूरिया के काफिले पर बदमाशों ने हमला कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस दौरान भूरिया के बेटे व मध्य प्रदेश यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष विक्रांत भूरिया भी उसी वाहन में मौजूद थे।



पत्थर-डंडों से हुआ हमला: मामले पर यूथ कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने बताया कि यह घटना उस दौरान हुई, जब वे भगोरिया मेले से वापस लौट रहे थे। विक्रांत के मुताबिक भगोरिया उत्सव से जब वे लौट रहे थे, तभी अचानक 10 हमलावरों ने उनकी SUV पर पत्थर और डंडों से हमला कर दिया। हमलावरों के पास धारदार हथियार भी थे। इस दौरान उन्होंने एक हमलावर को धर दबोचा। 



ड्राइवर हुआ चोटिल: कांग्रेस नेता के की दूसरी गाड़ी जो पीछे से आ रही थी, उसके पर भी बदमाशों ने हमला किया, जिससे ड्राइवर को गंभीर चोटें आई है। ड्राइवर को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि इस हमले के पीछे किसका हाथ है। हालांकि, लोग इसे राजनीति से प्रेरित हमला बता रहे हैं।



भूरिया ने लगाए गंभीर आरोप: पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया ने इस घटना को लेकर प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कांतिलाल भूरिया ने कहा है कि हम उदयगढ़ थाने में शिकायत करने पहुंचे थे। पुलिस हमें सहयोग नहीं कर रही है। उन्होंने जिला प्रशासन पर हमलावरों से मिलीभगत के भी आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया की एक हमलावर को उनके साथ मौजूद लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है।


मध्य प्रदेश विक्रांत भूरिया कांग्रेस हमला CONGRESS Madhya Pradesh Vikrant Bhuria कांतिलाल भूरिया Kantilal Bhuria Jobat जोबट attack मध्यप्रदेश