भिंड में टोल प्लाजा पर कांवड़ियों का आतंक, तोड़फोड़ के साथ कर्मचारियों को पीटा

author-image
Aashish Vishwakarma
एडिट
New Update
भिंड में टोल प्लाजा पर कांवड़ियों का आतंक, तोड़फोड़ के साथ कर्मचारियों को पीटा

सुनील शर्मा. भिंड। यहां के एक टोल प्लाजा पर कांवड़ यात्रा निकालने वाले शिव भक्त भड़क गए। 28 फरवरी को कांवड़ियों ने यहां जमकर उत्पाद मचाया। कर्मचारियों के साथ मारपीट की, टोल प्लाजा पर तोड़फोड़ की। 15 मिनट तक भड़के कांवड़ियां आतंक मचाते रहे। सीसीटीवी कैमरे में ये पूरी घटना कैद हो गई। हालांकि, इस मामले में कर्मचारियों ने थाने में शिकायत दर्ज नहीं कराई है। 





ये है पूरा मामला: दरअसल भिंड इलाके से बड़ी तादाद में शिव भक्त गंगाजल से शिव अभिषेक के लिए कांवड़ लेने के लिए उत्तर प्रदेश के सिंगी रामपुर जाते हैं। टोल कर्मचारियों ने भक्त कांवड़ियों के वाहनों को टोल फ्री कर दिया था। आज हाईवे 719 भिंड-ग्वालियर मार्ग बरही टोल प्लाजा से शिवभक्त लौटकर आ रहे थे। 







— TheSootr (@TheSootr) February 28, 2022





इसी दौरान टोल प्लाजा पर शिवभक्तों की गाड़ी पर अचानक से बूम गिर गया। इससे गाड़ी को नुकसान पहुंच गया। जिसके चलते कांवरिया आक्रोशित हो गए और टोल प्लाजा पर जमकर उत्पात मचाया। कांवरियों का उपद्रव टोल बूथ पर करीब 15 मिनट चला। इसके बाद वे खुद ही शांत होकर लौट गए। कांवरियों की यह हरकत टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई। 



शिव Bhind भिंड Toll plaza टोल प्लाजा Shivratri शिवरात्रि kanwar bhakat कांवर शिवभक्त