शिव भक्ति: केरल के गवर्नर आरिफ मोहम्मद खान ने किए महाकाल के दर्शन, जाप किया

author-image
एडिट
New Update
शिव भक्ति: केरल के गवर्नर आरिफ मोहम्मद खान ने किए महाकाल के दर्शन, जाप किया

केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान शनिवार(8 जनवरी)को उज्जैन आए, यहां उन्होंने महाकाल मंदिर में पूजा-अर्चना की। राज्यपाल ने विश्व को कोरोना संक्रमण से मुक्ति दिलाने के लिए प्रार्थना की।  इस दौरान राज्यपाल खान शिव भक्ति में डूबे नजर आए।



शिव भक्ति में डूबे राज्यपाल खान: राज्यपाल ने विधि विधान से भगवान महाकाल का पूजन किया। महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग की प्रात:कालीन आरती में शामिल हुए। पुजारियों ने उनसे भी आरती करवाई। इससे पहले राज्यपाल ॐ नमः शिवाय का जाप भी करते नजर आए।आरती के बाद मंदिर समीति ने उनका सम्मान किया। 



दर्शन के बाद कहा ये: पूजन के बाद राज्यपाल खान ने कहा भगवान् महाकाल से क्या मांगा, ये तो बताना नहीं चाहिए। फिर भी मैंने देश का कल्याण और प्रगति मांगी। देश बड़े संकट से गुजर रहा है। भगवान से यही प्रार्थाना की है कि दुनिया कोरोना संकट से बाहर आये। देश फिर तेजी से विकास की ओर आगे बढ़े।


Kerala Arif Mohammad Khan Mahakal Temple governor