इंदौर में दुनिया की सबसे महंगी प्रॉपर्टी डील, खजराना मंदिर की दुकान 1 करोड़ 72 लाख में बिकी; एक वर्गफीट की कीमत 2 लाख 47 हजार

author-image
Rahul Garhwal
एडिट
New Update
इंदौर में दुनिया की सबसे महंगी प्रॉपर्टी डील, खजराना मंदिर की दुकान 1 करोड़ 72 लाख में बिकी; एक वर्गफीट की कीमत 2 लाख 47 हजार

संजय गुप्ता. INDORE. दुनिया में सबसे महंगी प्रॉपर्टी कहां पर मिलती है, इसका अभी तक जवाब था हांगकांग, जहां 1 लाख 92 हजार रुपए प्रति वर्गफीट में व्यावसायिक डील होती है। लेकिन अब सबसे महंगी व्यावसायिक डील का रिकॉर्ड और कहीं नहीं इंदौर में बना है। वो भी खजराना मंदिर की दुकान का। केवल 69.50 वर्गफीट की इस दुकान के लिए आईडीए (इंदौर विकास प्राधिकरण) द्वारा बुलाई गई बोली में सबसे ऊंची बोली 1 करोड़ 72 लाख 1 हजार 557 रुपए की लगी है। यानी 2 लाख 47 हजार 504 रुपए प्रति वर्गफीट का भाव।



देवेंद्र ठाकुर ने लगाई सबसे ऊंची बोली



ऐसा नहीं कि इतनी ऊंची बोली केवल एक आई हो। खजराना मंदिर परिसर में 1-A नंबर की इस दुकान के लिए 6 बोली आई हैं और इसमें 3 बोलियां 1 करोड़ से ज्यादा की आई हैं। सबसे ऊंची बोली 1.72 करोड़ की देवेंद्र ठाकुर ने लगाई। वहीं दूसरे नंबर पर उदय यादव की 1.61 करोड़ की बोली और शुभम माथुर की बोली 1.11 करोड़ की तीसरे नंबर पर रही। इसके बाद अर्जुन सिंह ठाकुर की 91 लाख की, दीपक राठौर की 60 लाख की और अंशु मोर्या की 40 लाख की बोली रही।



आरक्षित दाम से 6 गुना ज्यादा कीमत



दुकान के लिए आईडीए ने न्यूनतम आरक्षित कीमत 30 लाख रुपए रखी थी। वहीं 1.71 करोड़ की बोली आई यानी कि आरक्षित दाम से करीब 6 गुना ज्यादा की बोली आई।




publive-image

खजराना गणेश मंदिर की दुकान के लिए लगाई गई बोलियां




हैरत में रह गए सभी अधिकारी



दिवाली के दिन जब ये सभी बिड खोली गई तो अधिकतम बोली देखकर खुद सभी अधिकारी हैरत में रह गए। आईडीए के अधिकारियों को इसका भरोसा ही नहीं हुआ। फिर प्रबंध समिति के साथ ठाकुर ने आईडीए अधिकारियों से मुलाकात की और कहा कि मैंने सही बोली लगाई है बस एक-सवा माह का समय दीजिएगा पूरी राशि भर दूंगा।



दूसरी दुकान भी तय दाम से ज्यादा में बिकी



मंदिर की एक और दुकान 20-A भी बोली में थी। ये 39.70 वर्गफीट की दुकान थी जिसके लिए आरक्षित दाम 20 लाख रुपए रखा गया था और इसकी अधिकतम बोली अंशु मोर्या ने लगाई ये 22.51 लाख की लगी और इसके लिए एक ही बोली आई।



भारत में मुंबई में होते हैं प्रॉपर्टी के सबसे महंगे सौदे



हाल ही में मुंबई में वेदांता फाउंडेशन की ट्रस्टी किरण अग्रवाल ने वरली इलाके में सबसे महंगी रियल एस्टेट डील करते हुए फ्लैट खरीदा था। कुल 3 हजार 88 वर्गफीट का फ्लैट 45 करोड़ रुपए में खरीदा था। फ्लैट के लिए अग्रवाल ने 1 लाख 45 हजार रुपए प्रति वर्गफीट की कीमत चुकाई थी। इससे पहले टाटा सन्स के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने पेंडर रोड इलाके में 1 लाख 43 हजार प्रति वर्गफीट के भाव से फ्लैट खरीदा था।



दुनिया में हांगकांग की कॉस्वे बे है सबसे महंगी जगह



ग्लोबल संपत्ति सलाहकार कंपनी कुशमैन एंड वेकफील्ड की एक रिपोर्ट के अनुसार हांगकांग की कॉस्वे बे दुनिया की सबसे महंगी लोकेशन है। कॉस्वे बे में जमीन की कीमत 1 लाख 96 हजार 879 रुपए वर्गफीट है।



दूसरे नंबर पर अपर फिफ्थ एवेन्यू



इस लिस्ट में दूसरा नंबर अमेरिका के न्यूयॉर्क में अपर फिफ्थ एवेन्यू का है। अपर फिफ्थ एवेन्यू में एक वर्गफीट जमीन के लिए लोग 1 लाख 61 हजार 283 रुपए चुकाते हैं।



दुनिया की तीसरी सबसे महंगी जगह है न्यू बॉन्ड स्ट्रीट



कुशमैन एंड वेकफील्ड की दुनिया की सबसे महंगी लोकेशन की सूची में तीसरा नंबर यूनाइटेड किंगडम के लंदन में न्यू बॉन्ड स्ट्रीट का है। यहां एक वर्गफीट जमीन की कीमत 1 लाख 22 हजार 929 रुपए है।


khajrana ganesh mandir indore khajrana ganesh mandir worlds expensive shop sold indore दुनिया की सबसे महंगी दुकान खजराना गणेश मंदिर इंदौर इंदौर में बिकी सबसे महंगी दुकान इंदौर में दुनिया की सबसे महंगी दुकान बिकी इंदौर में खजराना गणेश मंदिर की दुकान दुनिया में सबसे महंगी बिकी worlds most expensive shop sold khajrana ganesh mandir indore worlds most Expensive shop sold in indore worlds most Expensive shop khajrana ganesh mandir indore खजराना गणेश मंदिर इंदौर
Advertisment