खंडवा सांसद ने मंच पर बाइक चलाते हुए हेलमेट पहनने की शपथ ली, वीडियो में ऐसे दिखे

author-image
एडिट
New Update
खंडवा सांसद ने मंच पर बाइक चलाते हुए हेलमेट पहनने की शपथ ली, वीडियो में ऐसे दिखे

(शेख रेहान) खंडवा. जब सांसद जैसे गरिमामय पद पर बैठे हुए लोग नियम तोड़ेंगे तो बाकी जनता का क्या। ऐसा ही कुछ खंडवा (Khandwa MP) में देखने को मिला। रविदास जयंती (Ravidas Jayanti) के दिन (16 फरवरी) खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल (gyaneshvar paatil) ने सबके साथ शपथ ली (took oath) थी कि दुर्घटना रोकने के लिए बाइक चलाते वक्त हेलमेट पहनेंगे। लेकिन इसके बाद एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ, जिसमें पाटिल दुपहिया चला रहे हैं, लेकिन बिना हेलमेट के। कार्यक्रम में वन मंत्री विजय शाह (Forest Minister Vijay Shah), खंडवा विधायक देवेंद्र वर्मा, कलेक्टर अनूप कुमार और एसपी विवेक सिंह मौजूद थे।



यह है पूरा मामला : प्राप्त जानकारी के अनुसार 16 फरवरी को मध्यप्रदेश के खंडवा में यातायात सड़क सुरक्षा सप्ताह का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसमें खंडवा लोकसभा के सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल भी शामिल हुए। कार्यक्रम में सभी को ट्रैफिक नियम का पालन करने और दोपहिया वाहन चलाते हुए हेलमेट पहनने की शपथ दिलवाई गई। खुद सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने भी ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन करने की शपथ ली।



लेकिन कुछ ही देर बाद खंडवा से बीजेपी सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल उस शपथ को भूल गए और उन्होंने ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ा दी। ज्ञानेश्वर पाटिल बिना हेलमेट पहने ही स्कूटी चलाने लगे। अव्वल तो यह कि खंडवा से सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने अपनी स्कूटी पर एक व्यक्ति को भी पीछे बिठाया हुआ था। उक्त व्यक्ति भी बिना हेलमेट पहने ही स्कूटी की सवारी कर रहे थे।    



कौन हैं ज्ञानेश्वर पाटिल : बता दें कि ज्ञानेश्वर पाटिल पिछले साल हुए खंडवा लोकसभा उपचुनाव में सांसद चुने गए हैं। वे पहली बार संसद पहुंचे है। पिछले साल बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नन्द कुमार सिंह चौहान का कोरोना के चलते निधन हो गया था। जिसके बाद इस सीट पर लोकसभा उपचुनाव कराया गया। वे खंडवा के जिला पंचायत अध्यक्ष भी रहे हैं। ज्ञानेश्वर पाटिल को नंद कुमार चौहान का करीबी माना जाता था।  


took oath यातायात नियम gyaneshvar Patil Khandwa MP Forest Minister Vijay Shah Traffic rules रविदास जयंती ravidas jayanti Madhya Pradesh शपथ ली मध्यप्रदेश खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल वन मंत्री विजय शाह