Khandwa: नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 15 साल बाद गिरफ्तार, जानें मामला

author-image
Shivasheesh Tiwari
एडिट
New Update
Khandwa: नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 15 साल बाद गिरफ्तार, जानें मामला

शेख रेहान, Khandva. खंडवा पुलिस (Khandwa Police) बिहार से एक जादूगर को पकड़कर खंडवा लाई और भेजा सलाखों के पीछे। दरअसल, बिहार (Bihar) में जादू दिखाने वाले जादूगर पर खंडवा के जावर थाना में रेप का मामला दर्ज है। जमानत पर छूटने के बाद आरोपी 15 साल से फरार था। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने 10 हजार रुपए का इनाम भी रखा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस बिहार पहुची। खंडवा पुलिस ने इस आरोपी जादूगर (Magician) को उस समय पकड़ा, जब वह मंच पर जादू दिखा रहा था। पहले पुलिस ने दर्शक बनकर एक घंटे उसका जादू देखा, फिर उसे गिरफ्तार करके पुलिस खंडवा ले आए।  





ये है पूरा मामला





खंडवा की जावर पुलिस ने 15 साल से फरार चल रहे है दुष्कर्म (accused of rape) के आरोपी जादूगर को बिहार के ग्राम बाजना (Bajna) से गिरफ्तार किया। आरोपी नानकराम उर्फ राजा निवासी सुरगांव बंजारी (Surgaon Banjari) पर 2007 में 16 वर्षीय किशोरी के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप है। मामले के बाद ही जावर थाना पुलिस ने नानकराम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। कुछ दिन बाद इसे कोर्ट से जमानत मिल गई थी। तब से नानकराम फरार हो गया था। 





पुलिस ने चलते शो से गिरफ्तार किया





कोर्ट ने उसका स्थाई वारंट जारी किया। इसके बाद एसपी ने उस पर 10 हजार का इनाम भी रखा। पुलिस लगातार उसकी तलाश में थी, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल रहा था। इस बीच साइबर सेल की टीम को उसके बारे में सुराग मिले। पुलिस ने बताया कि नानकराम खंडवा से भागकर बिहार के मुजफ्फरपुर चला गया था। यहां उसने अपना नाम महाकाल जादूगर आरके सम्राट रख लिया था। वह मेलों में शो कर लोगों को जादू दिखाने लगा था। साइबर सेल से उसकी लोकेशन मुजफ्फरपुर में मिलने के बाद टीम भेजी थी। पुलिस टीम दो दिन तक वहां रुकी और मोतीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बाजना में मेले के अंदर नानकराम जादू का शो करते हुए मिला। पुलिसकर्मियों ने पहले एक घंटे उसका शो देखकर तस्दीक की, फिर उसे दबोच लिया और खंडवा ले आए।



 



Bihar accused of rape दुष्कर्म का आरोपी जादूगर बिहार Khandwa Police magician Bajna Surgaon Banjari खंडवा पुलिस बाजना सुरगांव बंजारी