Khargone में कर्फ्यू में आज 4 घंटे की छूट, गाड़ियों पर अभी भी पाबंदी

author-image
Atul Tiwari
एडिट
New Update
Khargone में कर्फ्यू में आज 4 घंटे की छूट, गाड़ियों पर अभी भी पाबंदी

Khargone. शहर में लगे कर्फ्यू में रविवार यानी 17 अप्रैल को 4 घंटे की ढील दी गई है। अपर कलेक्टर एसएस मुजाल्दा के मुताबिक, 17 अप्रैल को सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक कर्फ्यू में छूट दी गई है। ये छूट महिला-पुरुष के लिए लागू रहेगी। सैलून, इलेक्ट्रॉनिक, खाद बीज, हार्डवेयर और बर्तन की दुकानें भी खोलने की इजाजत दी गई है। सब्जी, फल, दूध, किराना सामान, मेडिकल, इलेक्ट्रिक रिपेयरिंग, मिठाई और नमकीन शॉप्स खोलने की इजाजत इससे पहले ही दी जा चुकी है। गाड़ियों पर अभी भी पाबंदी रहेगी।



10 अप्रैल को दंगा भड़का था



खरगोन शहर में 10 अप्रैल को रामनवमीं जुलूस में पथराव हुआ था। इसके बाद दंगे भड़क गए थे। इसी दिन शाम को कर्फ्यू लगाया गया था। 14 अप्रैल को पहली बार सिर्फ महिलाओं को सुबह 10 से दोपहर 12 और दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक बिना वाहन के छूट दी गई थी। 15 अप्रैल को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक महिला और पुरुष दोनों को बिना वाहन के घरों से निकलने की छूट मिली थी। शनिवार को तीसरे दिन 2-2 घंटे की फिर छूट रही।


Vehicle Shops Open Khargone Collector Relaxation छूट खरगोन Khargone प्रशासन Curfew कर्फ्यू गाड़ियां administration किराना दुकानें खुलीं खरगोन कलेक्टर