खरगोन कांग्रेस अध्यक्ष ने सीएम को लिखा पत्र, ASP को हटाएं; नहीं तो होगा आंदोलन

author-image
Rahul Garhwal
एडिट
New Update
खरगोन कांग्रेस अध्यक्ष ने सीएम को लिखा पत्र, ASP को हटाएं; नहीं तो होगा आंदोलन

खरगोन. राम नवमीं के जुलूस पर पथराव और दो पक्षों में टकराव के मामले में राजनीतिक हस्तक्षेप शुरू हो गया है। खरगोन की शहर कांग्रेस अध्यक्ष पूर्णा ठाकुर ने सीएम शिवराज को पत्र लिखकर ASP को हटाने की मांग की है। उन्होंने पुलिस-प्रशासन पर आमजन के साथ गलत व्यवहार करने के आरोप लगाए हैं। पूर्णा ठाकुर ने ASP पर कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।







खरगोन शहर कांग्रेस अध्यक्ष पूर्णा ठाकुर का सीएम को पत्र।



खरगोन शहर कांग्रेस अध्यक्ष पूर्णा ठाकुर का सीएम को पत्र।







पूर्णा ठाकुर ने प्रशासन पर लगाए आरोप





खरगोन शहर कांग्रेस अध्यक्ष पूर्णा ठाकुर ने पत्र में प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने अपनी हठधर्मिता के कारण शहर को सांप्रदायिक उन्माद की आग में धकेल दिया। पूरा शहर राम नवमीं पर उत्साहित था, वहीं मुस्लिम भी रमजान मना रहे थे। राम नवमीं के जुलूस पर पथराव से लोगों में रोष व्याप्त है। ASP से शहर की कानून व्यवस्था नहीं संभाली गई और आमजन के साथ गलत व्यवहार किया। पूर्णा ठाकुर ने चेतावनी दी कि अगर ASP को नहीं हटाया जाता है तो कांग्रेस ऐसे गैर जिम्मेदार अधिकारी के खिलाफ आंदोलन करेगी।  



राम नवमीं Ram Navami सीएम खरगोन Khargone action जुलूस पथराव stone pelting पूर्णा ठाकुर कार्रवाई की मांग शहर कांग्रेस अध्यक्ष Khargone Congress President Poorna Thakur CM Shivraj procession ASP