जानें सिंधिया के पुरखों के बारे में गृह मंत्री अमित शाह की राय, जय विलास पैलेस में मराठा गैलरी देखने के बाद शाह ने क्या लिखा

author-image
Sunil Shukla
एडिट
New Update
जानें सिंधिया के पुरखों के बारे में गृह मंत्री अमित शाह की राय, जय विलास पैलेस में मराठा गैलरी देखने के बाद शाह ने क्या लिखा

GWALIOR. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार, 16 अक्टूबर को ग्वालियर में सिंधिया राजघराने के जय विलास पैलेस में मराठा सरदारों के इतिहास पर केंद्रित गैलरी (गाथा स्वराज की) का उद्घाटन किया। इस गैलरी को मराठा साम्राज्य के संस्थापक शिवाजी महाराज और सिंधिया राजवंश के संस्थापक महादजी सिंधिया को समर्पित किया गया है। गैलरी देखने के बाद शाह ने यहां विजिटर्स बुक में मराठा सरदार महादजी सिंधिया के बारे में अपने विचार भी लिखे। आइए आपको बताते हैं कि उन्होंने सिंधिया राजघराने के मराठा सरदारों के बारे में क्या लिखा।





शाह ने सिंधिया के वंशजों के बारे में ये लिखा..





जय विलास पैलेस में मराठा गैलरी में रखी विजिटर्स ग्रुप में गृह मंत्री अमित शाह ने लिखा-





वीर मराठा योद्धा श्री महादजी सिंधिया के वंशजों द्वारा बनाया सिंधिया साम्राज्य और उनका सत्ता केंद्र यह महल और छत्रपति शिवाजी महाराज से लेकर अटक से कटक तक फैले हिंदवी स्वराज्य के इतिहास का संग्रहालय देखकर गौरव की अनुभूति होती है। महादजी सिंधिया नहीं होते तो पानीपत की लड़ाई के बाद हिंदवी स्वराज समाप्त हो गया होता। यह वीर गाथा सदियों तक 'स्वराज' और 'स्वधर्म' का संस्कार देती रहेगी। धन्यवाद।





अमित शाह





गृह मंत्री, भारत सरकार





मराठा गैलरी में 30 शासकों का इतिहास





भारतीय इतिहास में मराठा शासकों की महत्वपूर्ण और उल्लेखनीय भूमिका रही है। इस गैलरी में दर्शाया गया है कि कैसे छत्रपति शिवाजी महाराज ने हिंदवी साम्राज्य की स्थापना का जो बीजारोपण किया था। उसे आगे बढ़ाने का काम महादजी सिंधिया ने किया। इस गैलरी में सिंधिया के अलावा अन्य प्रमुख मराठा शासक गायकवाड़, होल्कर, नेवालकर, भोंसले और पंवार जैसे 30 मराठा रियासतों के बारे में जानकारी दी गई है। इन मराठा शासकों ने मुगलों से मुकाबला करते हुए जमकर लोहा लिया था। कई जगहों पर उन्हें परास्त भी किया था। गैलरी में मराठा रियासतों के बारे में जानकारी के लिए स्लाइड शो भी तैयार कराया गया है। इसमें मराठा रियासतों के इतिहास को सचित्र स्लाइड के माध्यम से दिखाने की व्यवस्था की गई है। गैलरी में में सिंधिया राजवंश के महादजी सिंधिया, माधवराव प्रथम, जनकोजीराव, दौलत राव सहित अन्य शासकों के पोट्रेट भी लगाए गए हैं।



Chatrapati Shivaji Maharaj Maratha Gallery Gwalior छत्रपति शिवाजी महाराज ज्योतिरादित्य सिंधिया Jyotiraditya Scindia गृह मंत्री अमित शाह का मध्यप्रदेश दौरा scindia royal family मराठा गैलरी Home Minister Amit Shah mp visit