जानिए कैसे दुर्गा शक्ति की छवि धूमिल की जा रही थी

author-image
sootr editor
एडिट
New Update
जानिए कैसे दुर्गा शक्ति की छवि धूमिल की जा रही थी

भिन्न-भिन्न देशों में स्त्री की मान्यताएं भी भिन्न हैं। कुछ देशों के पाठ्यक्रम में हमारी भारतीय संस्कृति, परंपरा की छवि को खराब करने की कोशिश की गई। नारी शक्ति दुर्गा की छवि को धूमिल कर युवाओं को भ्रमित किया जा रहा था। ऐसी तथ्यहीन बातों का खंडन करना बहुत जरूरी समझा और पूर्व प्रशासनिक अधिकारी कलमकार मनोज श्रीवास्तव ने अपने वृहद आध्यात्मिक अनुभव से लिख डाली चर्चित किताब "अपराजिता ",अपराजिता में द्रौपदी का एक अलग चरित्र देखने को मिलता है। मनोज श्रीवास्तव अब तक 37 किताबों का लेखन कर चुके हैं ,उनके लेखन का प्रिय विषय अध्यात्म पर आधारित होता है अपराजिता अति रोचक किताब है। जिसमें बहुमूल्य धार्मिक तथ्यगत बातों का ज्ञान मिलता है। उनके लेखन में एक गहरा आकर्षण है। किताब अपराजिता पर अपने गहरे अनुभवों के बारे में जानकारी दे रहे हैं कार्यक्रम साहित्य सूत्र में...

Advertisment