GWALIOR: युवती को रहस्यमय ढंग से लगी गोली,सौतेले बेटे पर शक

author-image
Dev Shrimali
एडिट
New Update
GWALIOR: युवती को रहस्यमय ढंग से लगी गोली,सौतेले बेटे पर शक


GWALIOR News. मुरार की रहने वाली एक महिला को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लग महिला जब महिला को लगी तो उसका पति और बेटा घर पर ही था। बावजूद वे यह नहीं बता पा रहे कि गोली किसने मारी?महिला की उम्र 24 वर्ष है। गंभीर हालत में महिला को परिजन पहले जयारोग्य अस्पताल के ट्रामा सेंटर ले गए फिर यहां से उसे लिंक हास्पिटल ले गए। यहां महिला की हालत गम्भीर बनी हुई है। आशंका है पारिवारिक झगड़े में महिला के सौतेले बेटे ने कट्टे से उसे गोली मारी है पुलिस फिलहाल विवेचना में जुटी है।



ये है पूरा घटनाक्रम



मुरार पुलिस ने बताया है कि मुरार के बड़ागांव गुलाबपुरी में महिला आशा यादव गोली लगने से घायल हुई है उन्होंने मनोज यादव से शादी की है इसकी उम्र 45 वर्ष है। युवक की एक शादी पहले ही चुकी है, पहली पत्नी से उसे बच्चे भी है। सुबह घर में ही महिला किचिन में काम कर रही थी तभी उसे गोली मारी गई है और प्रारंभिक जांच में सौतेले बेटे विवेक उर्फ छोटू द्वारा गोली मारने की बात सामने आई है । महिला को लिंक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर गोली लगने से घायल महिला के मायके पक्ष के लोग भी अस्पताल पहुंच गए और पति पत्नी में झगड़ा तथा सौतेले बेटे द्वारा गोली मारने का आरोप लगाया है।


police पुलिस महिला Investigation विवेचना Woman संदिग्ध suspect Jayarogya Hospital Trauma Center जयारोग्य अस्पताल ट्रामा सेंटर