पंचतत्व में विलीन हुईं लता मंगेशकर, भाई और भतीजे ने दी मुखाग्नि; उमड़ा जनसैलाब

author-image
Aashish Vishwakarma
एडिट
New Update
पंचतत्व में विलीन हुईं लता मंगेशकर, भाई और भतीजे ने दी मुखाग्नि; उमड़ा जनसैलाब

महान गायिका लता मंगेशकर ने दुनिया से रुखसत हो चुकी हैं। 92 वर्षीय लता जी का रविवार सुबह मुंबई के ब्रीचकैंडी अस्पताल में निधन हो गया था। मुंबई के शिवाजी पार्क में लता जी को उनके भाई ने नम आंखों से मुखाग्नि दी। इस दौरान राजनीति, खेल, मनोरंजन जगत सहित कई क्षेत्र के लोग लता जी की इस अंतिम यात्रा में शामिल हुए। भाई हृदयनाथ और भतीजे आदित्य ने मुंबई के शिवाजी पार्क में शाम 7 बजकर 16 मिनट पर उन्हें मुखाग्नि दी।




लता जी का पार्थिव शरीर।

लता जी का पार्थिव शरीर।




लता जी के पार्थिव शरीर को मुंबई के शिवाजी पार्क ले जाया जा रहा है। वहां उनका अंतिम संस्कार होगा। स्वर सरस्वती को अंतिम विदाई देने के लिए सड़कों पर जनसैलाब उमड़ा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुंबई के लिए रवाना हो गए हैं। वह लता जी की अंतिम विदाई में शामिल होंगे। कोरोना और निमोनिया से 29 दिन लड़ीं भी, लेकिन आखिरकार रविवार सुबह सवा आठ बजे हम सबको, देश को, दुनिया को ना कह गईं।



lata



PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लता जी के निधन पर शोक प्रकट किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि लता दीदी के गानों ने कई तरह के इमोशन्स को उभारा। उन्होंने दशकों तक भारतीय फिल्म जगत के बदलावों को करीब से देखा। फिल्मों से परे, वह हमेशा भारत के विकास के बारे में सोचती थीं। वह हमेशा एक मजबूत और विकसित भारत देखना चाहती थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र भी लता जी को श्रद्धांजलि देने मुंबई पहुंचे। उन्होंने लता जी के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।




— Narendra Modi (@narendramodi) February 6, 2022

दो दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित: लता जी के निधन से पूरे देश में शोक की लहर है। केंद्र सरकार ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए दो दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है। दो दिन तक तिरंगा झुका रहेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर के पार्थिव शरीर को लगभग 12:30 बजे उनके आवास पर ले जाया जाएगा। पूरे राजकीय सम्मान के साथ आज शाम 6.30 बजे शिवाजी पार्क में अंतिम संस्कार किया जाएगा।



नितिन गडकरी ने जताया शोक: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने ट्वीट कर लिखा कि सब देशवासियों की तरह मेरे लिए भी उनका संगीत बहुत ही प्रिय रहा है, मुझे जब भी समय मिलता है मैं उनके द्वारा गाए गए नगमें जरूर सुनता हूं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे और परिजनों को संबल दे। ॐ शांति। 30 हजार से अधिक गाने गाकर उनकी आवाज ने संगीत की दुनिया को सुरों से नवाजा है। लता दीदी बेहद ही शांत स्वभाव और प्रतिभा की धनी थी।



इंदौर में जन्म हुआ: लता जी का साल 1929 में इंदौर में जन्म हुआ है। अपने सात दशक के लंबे करियर में, लता मंगेशकर ने कई भारतीय भाषाओं में 30 हजार से अधिक गाने गाए हैं। लता मंगेशकर को सर्वोच्च भारतीय नागरिक सम्मान भारत रत्न, पद्म भूषण, पद्मविभूषण, दादा साहब फाल्के अवॉर्ड समेत दर्जनों पुरस्कार से नवाजा जा चुका है।



महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, NCP चीफ शरद पवार, पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, राज ठाकरे, आदित्य ठाकरे, सुप्रिया सुले, पीयूष गोयल, अजित पवार समेत कई राजनेता लता जी के अंतिम दर्शन करने पहुंचे। इनके अलावा सचिन तेंदुलकर, शाहरुख खान, जावेद अख्तर, रणबीर कपूर और श्रद्धा समेत कई कलाकार और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हस्तियां उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचीं।




lata mangeshkar death लता मंगेशकर की कहानियां Lata Mangeshkar nightingale Lata Mangeshkar in hospital Lata Mangeshkar breaking news लता मंगेशकर Breach Candy Hospital Lata Mangeshkar current situation Lata Mangeshkar update lata mangeshkar Lata Mangeshkar passes away Lata Mangeshkar health लता मंगेशकर का निधन