कांग्रेस के प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज, वॉटर केनन की बौछारें; हिरासत में कार्यकर्ता

author-image
Aashish Vishwakarma
एडिट
New Update
कांग्रेस के प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज, वॉटर केनन की बौछारें; हिरासत में कार्यकर्ता

जबलपुर. यहां 15 फरवरी को यूथ कांग्रेस ने बड़ा विरोध प्रदर्शन किया। बिजली बिल के विरोध में सैकड़ों कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे थे। आंदोलनकारियों ने जिले में शक्तिभवन का घेराव किया। कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस ने वॉटर केनन की बौछारें की। इसके बाद भी जब कार्यकर्ता नहीं रूके तो पुलिस ने प्रोटेस्ट को कंट्रोल करने के लिए लाठीचार्ज किया। वहीं, यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया के साथ ही कार्यकर्ताओं को पुलिस ने कुछ समय की हिरासत में लिया है। 





बिजली बिल के खिलाफ प्रदर्शन: इस प्रदर्शन में युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया समेत विधायक लखन घनघोरिया, तरुण भनोट, विनय सक्सेना, संजय यादव, नगर अध्यक्ष जगत बहादुर सिंह अन्नू शमिल रहे। जबलपुर पश्चिम से विधायक तरुण भनोट ने बताया कि मुख्यमंत्री के मुंह से की गई कोई भी घोषणा कानून होती है। शिवराज जी ने घोषणा की थी कि कोरोना काल के बिजली बिल माफ करेंगे। आज जब लोगों के काम धंधे छूट गए। ऐसे समय में एक-एक साल पुराना बिजली का बिल जोड़कर कनेक्शन काट रहे हैं। आजादी का अमृत महोत्सव लोग अंधेरे में मना रहे हैं। इसी के खिलाफ कांग्रेस अपना विरोध दर्ज करा रही है। 



जबलपुर विक्रांत भूरिया protest in jabalpur electricity bill कांग्रेस Jabalpur बिजली बिल lathi charge CONGRESS विरोध प्रदर्शन Youth Congress Congress protest