जबलपुर में तेंदुए ने खेत में काम कर रहे लोगों पर किया हमला, 3 घायल

author-image
Rahul Garhwal
एडिट
New Update
जबलपुर में तेंदुए ने खेत में काम कर रहे लोगों पर किया हमला, 3 घायल

Jabalpur. जबलपुर के मैढ़ीझामर गांव में तेंदुए ने खेत में काम कर रहे 3 लोगों को घायल कर दिया। तेंदुए ने वृद्ध, महिला और युवक पर हमला कर दिया। कड़ी मशक्कत के बाद तेंदुए के चंगुल से युवक को छुड़ाया गया। पुलिस ने घायलों को मेडिकल अस्पताल भेजा।





मैढ़ीझामर गांव में तेंदुए का आतंक





पाटन पुलिस ने बताया कि मैढ़ीझामर गांव से सूचना मिली कि किसी जंगली जानवर ने खेत में काम कर रहे कुछ मजदूरों पर हमला कर दिया। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची तो देखा कि तेंदुआ ग्रामीणों को निशाना बना रहा था। तेंदुए ने पहले महिला को जकड़ लिया, इसके बाद बुजुर्ग को घायल किया। फिर युवक को खींचकर ले जाने लगा। रेस्क्यू टीम ने युवक को तेंदुए के चंगुल से छुड़ाया।





तेंदुए को पकड़ने जबलपुर से आई टीम





ग्रामीणों पर तेंदुए के हमले की जानकारी जब वन विभाग जबलपुर के मुख्यालय में अधिकारियों को लगी तो उन्होंने एक रेस्क्यू टीम पाटन के मैढ़ीझामर भेजी है। गांवों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। तेंदुए को पकड़ने के लिए कोशिश की जा रही है। वन विभाग का कहना है कि तेंदुआ गर्मी ज्यादा होने की वजह से रहवासी क्षेत्र की ओर आ गया। तेंदुए को रेस्क्यू करके सकुशल जंगल में छोड़ा जाएगा।



जबलपुर अटैक MP News मध्यप्रदेश की खबरें MP Jabalpur 3 injured 3 घायल Leopard attack मध्यप्रदेश तेंदुआ