NEEMUCH: नीमच के जलेश्वर महादेव मंदिर के पास झाड़ियों में तेंदुए का जोड़ा आया नजर, रहवासियों में दहशत का माहौल

author-image
The Sootr CG
एडिट
New Update
NEEMUCH: नीमच के जलेश्वर महादेव मंदिर के पास झाड़ियों में तेंदुए का जोड़ा आया नजर, रहवासियों में दहशत का माहौल

कमलेश सारडा, NEEMUCH. नीमच के जलेश्वर महादेव मंदिर (Jaleshwar Mahadev Temple) के पास तेंदुए (Leopard) का जोड़ा देखा गया है। राहगीरों द्वारा दो तेंदुए देखे गए। जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल है। क्योंकि जहां पर तेंदुए का जोड़ा देखा गया है वहीं पर रहवासी बस्ती है। तेंदुए कभी भी ग्रामीणों या पालतू जानवरों पर हमला ना कर दे। वहीं वन विभाग (Forest Department) के अधिकारियों का कहना है कि हरवार के जंगल में वयस्क नर और मादा तेंदुए रहते हैं। ग्रामीण वन क्षेत्र में जाने से बचे और ना ही उनको परेशान करें। गौरतलब है कि तेंदुए पहले भी कई पालतू जानवरों पर हमला कर चुके हैं। 



ग्रामीणों की वन विभाग से मांग



ग्रामीणों ने वन विभाग के उच्च अधिकारियों से मांग की है कि तेंदुए का जोड़ा नरभक्षी नहीं बने, उससे पहले पकड़ कर अन्यत्र छोड़ा जाए। उल्‍लेखनीय है कि विगत कुछ वर्षों पूर्व चेनपुरा के जंगल में आदमखोर तेंदुए ने कई महिलाओं को अपना शिकार बना लिया था।

 


Madhya Pradesh मध्यप्रदेश Neemuch नीमच Forest Department वन विभाग tiger टाइगर Leopard Jaleshwar Mahadev Temple जलेश्वर महादेव मंदिर तेंदुए