Barwani : 2 पन्नों के लेटर में लिखा, 'हम एक-दूसरे के बिना रह नहीं सकते, अलग होने की सोच भी नहीं सकते; घर से दूर मरने जा रहे हैं'

author-image
The Sootr CG
एडिट
New Update
Barwani : 2 पन्नों के लेटर में लिखा, 'हम एक-दूसरे के बिना रह नहीं सकते, अलग होने की सोच भी नहीं सकते; घर से दूर मरने जा रहे हैं'

रंकेश वैष्णव, Barwani. 'हम एक-दूसरे के बिना रह नहीं सकते, अलग होने की सोच भी नहीं सकते, इसलिए घर से दूर मरने जा रहे हैं; हमें ढूंढने की कोशिश न करें'। बड़वानी में घर से भागी दो लेस्बियन लड़कियों के 2 पन्नों के लेटर में ये लिखा मिला है। लड़कियों ने भागने से पहले परिवार वालों के लिए लेटर छोड़ा है। एक लड़की धार के मनावर थाना क्षेत्र की रहने वाली है, वहीं दूसरी लड़की राजपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली है। वे दोनों एक-दूसरे से प्यार करती हैं और घर से भाग गईं हैं। परिजन की शिकायत पर राजपुर पुलिस ने लड़की की गुमशुदगी का मामला दर्ज करके उसकी तलाश में टीम को रवाना किया है।




लेस्बियन लड़कियों ने परिजन के लिए छोड़ा पत्र।

लेस्बियन लड़कियों ने परिजन के लिए छोड़ा पत्र।




दोनों लड़कियां मौसेरी बहनें, आपस में कर चुकी हैं शादी



दोनों लड़कियां मौसेरी बहनें हैं। लड़कियों ने भागने से पहले 2 पन्नों का लेटर छोड़ा था। लेटर में लिखा है कि 'वे दोनों एक-दूसरे से बहुत प्यार करती हैं। एक-दूसरे के बिना रह नहीं सकतीं। इसलिए उन्होंने सोचा है कि घर से कहीं दूर जाकर मर जाएंगे। लेटर में लिखा है कि वे दोनों पहले दोस्त बनीं और दोस्ती कब प्यार में बदल गई पता ही नहीं चला। उन दोनों ने आपस में शादी भी की है। वे एक-दूसरे से अलग होने की सोच भी नहीं सकतीं। लड़की ने लेटर में लिखा है कि जब किसी से सच्चा प्यार होता है तो ये नहीं देखा जाता कि सामने वाला लड़का है या लड़की।



लेटर की हैंडराइटिंग की जांच कर रही पुलिस



पुलिस लड़की के लेटर की हैंडराइटिंग की जांच कर रही है। परिजन का कहना है कि दोनों युवतियां आपस में बहनें हैं। सगी मौसी की लड़कियां हैं। थाना प्रभारी यशवंत बड़ोले ने बताया कि राजपुर थाना क्षेत्र के गांव की युवती घर में चिट्ठी रखकर चली गई है। फिलहाल दोनों युवतियों की तलाश में टीम को रवाना कर दिया गया है। बरामदगी के बाद स्थिति साफ हो जाएगी।


घर से भागीं बड़वानी लेस्बियन लड़कियां MP News going to die मध्यप्रदेश की खबरें MP 2 page letter run away from home Lesbian girls Barwani मध्यप्रदेश 2 पन्नों का पत्र