MLA रामबाई ने पकड़ा उमा का रास्ता, पचमढ़ी में CM की बैठक को मौज-मस्ती कहा

author-image
एडिट
New Update
MLA रामबाई ने पकड़ा उमा का रास्ता, पचमढ़ी में CM की बैठक को मौज-मस्ती कहा

दमोह. मध्यप्रदेश के पथरिया से विधायक रामबाई ने शिवराज सिंह चौहान पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने पचमढ़ी में हुई कैबिनेट बैठक को मौज-मस्ती कहा है। उन्होंने सरकार को घेरते हुए जबलपुर में कहा कि जनता के पैसों पर मौज नहीं करनी चाहिए। बैठक करने के लिए और चिंतन करने के लिए मंत्रालय बनाया गया है। इस दौरान उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के शराबबंदी मुहिम का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि मैं जल्द ही शराबबंदी के लिए मुहिम छेडूंगी। रामबाई हमेशा अपने बयानों के लिए चर्चाओं में रहती हैं।



सरकार पर तंज किया: जबलपुर में विधायक रामबाई ने कहा कि मंत्रालय में बैठक के लिए उचित सुविधाएं हैं। इसके बाद भी पचमढ़ी में मीटिंग की जा रही है, इसका एक मतलब ये भी हो सकता है कि बैठक के बहाने होली मिलन समारोह आयोजित हुआ हो। सभी को इंजॉय करने का अधिकार है, चाहे मंत्री हो या अधिकारी। लेकिन ये सब खुद के पैसों से होना चाहिए, जनता के पैसों पर मौज नहीं करनी चाहिए। अगर ऐसा किया जाता तो अच्छा संदेश जाता।  



शराबबंदी पर ये कहा: रामबाई ने उमा भारती के शराबबंदी अभियान का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि सरकारी कलारी चले, जिसका कोई विरोध नहीं। लेकिन, गांव-गांव में जो शराब बिक रही है, वो बंद होनी चाहिए। मजदूर जितना कमाता है, उससे ज्यादा उसका खर्च शराब पीने में हो जाता है। गली-गांव में बिक रही शराब को बंद होना चाहिए।



पेपर लीक पर ये कहा: शिक्षक पात्रता परीक्षा पेपर के लीक होने पर रामबाई ने कहा कि सरकार को पेपर लीक करने वाले की जांच करनी चाहिए थी। मध्यप्रदेश में पुलिस भर्ती से लेकर शिक्षक भर्ती तक की प्रक्रिया पर सवाल उठ रहे हैं। इस मामले में कांग्रेस प्रवक्ता केके मिश्रा पर FIR होने पर रामबाई ने कहा- सत्य कहने वालों के साथ अक्सर ऐसा ही होता है। सत्य की ही जीत होती है।


Uma Bharti Liquor Prohibition Madhya Pradesh damoh RAMBAI पेपर लीक PAPER LEAK शराबबंदी PATHARIA पथरिया उमा भारती दमोह शिवराज सिंह चौहान मध्यप्रदेश रामबाई SHIVRAJ SINGH CHOUHAN
Advertisment