MP: 11 नगर निगमों में BJP-कांग्रेस के बीच 2 लाख मतों की खाई, विधानसभा चुनाव में चार पर कांग्रेस और 7 बीजेपी ने बनाई थी बढ़त

author-image
एडिट
New Update
MP: 11 नगर निगमों में BJP-कांग्रेस के बीच 2 लाख मतों की खाई, विधानसभा चुनाव में चार पर कांग्रेस और 7 बीजेपी ने बनाई थी बढ़त

BHOPAL. आज 11 नगर निगमों (municipal Corporation)में वोट डाले गए हैं। यानी 11 मेयर (Mayor) की चेयर का फैसला जनता ने ईवीएम (EVM) में बंद कर दिया है। 2018 के विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) के नतीजों के आधार पर देखा जाए तो इन  नगर निगमों के तहत आने वाली विधानसभा सीटों में चार पर कांग्रेस (Congress) आगे रही तो सात निगमों में बीजेपी (BJP) के विधायकों ने जीत हासिल की। विधानसभा चुनाव में जीत के अंतर को देखें तो बीजेपी और कांग्रेस में 2 लाख से ज्यादा मतों की खाई है। बीजेपी ने कांग्रेस से 2 लाख 5 हजार 236 वोट ज्यादा हासिल किए। वोटरों की संख्या को देखते हुए इस अंतर को बहुत ज्यादा नहीं माना जा सकता।यानी दोनों दलों के उम्मीदवारों के बीच कांटे का मुकाबला है। 



विधानसभा चुनाव में इन सीटों पर बीजेपी को मिले इतने ज्यादा वोट




  • भोपाल- 29 हजार 34 


  • इंदौर- 1 लाख 7 हजार 118 

  • उज्जैन- 44 हजार 684 

  • बुरहानपुर- 78 हजार 72 

  • खंडवा- 19 हजार 137

  • सागर- 17 हजार 366

  • सिंगरौली- 3 हजार 726



  • विधानसभा चुनाव में इन सीटों पर कांग्रेस को मिले इतने ज्यादा वोट




    • ग्वालियर- 38 हजार 984


  • सतना- 12 हजार 558

  • जबलपुर- 27 हजार 812

  • छिंदवाड़ा-14 हजार 547



  • 2018 विधानसभा की चुनाव में इन सीटों ये थी स्थिति




    • कुल वोटर- 67 लाख 37 हजार 534


  • बीजेपी को इतने वोट ज्यादा मिले- 2 लाख 99 हजार 137

  • कांग्रेस को इतने वोट ज्यादा मिले- 93 हजार 901



  • इन नगर निगमों में ये उम्मीदवार



    —भोपाल




    • कांग्रेस- विभा पटेल


  • बीजेपी- मालती राय



  • —इंदौर




    • कांग्रेस- संजय शुक्ला


  • बीजेपी- पुष्यमित्र भार्गव



  • —जबलपुर




    • कांग्रेस- जगत बहादुर अन्नू


  • बीजेपी- डॉ जितेंद्र जामदार



  • —ग्वालियर

     




    • कांग्रेस- शोभा सिकरवार


  • बीजेपी- सुमन शर्मा



  • —सागर

     




    • कांग्रेस- निधि जैन


  • बीजेपी- संगीता तिवारी



  • —छिंदवाड़ा

     




    • कांग्रेस- विक्रम अहाके


  • बीजेपी- अनंत धुर्वे



  • —सिंगरौली

     




    • कांग्रेस- अरविंद चंदेल


  • बीजेपी- चंद्रप्रताप विश्वकर्मा



  • —सतना




    • कांग्रेस- सिद्धार्थ कुशवाह


  • बीजेपी- योगेश ताम्रकार



  • —उज्जैन




    • कांग्रेस- महेश परमार


  • बीजेपी- मुकेश टटवाल



  • —बुरहानपुर

     




    • कांग्रेस- शहनाज अंसारी


  • बीजेपी- माधुरी पटेल



  • —खंडवा




    • कांग्रेस- आशा मिश्रा


  • बीजेपी- अमृता यादव



  • शिवराज-कमलनाथ ने झोंकी ताकत



    नगरीय निकाय चुनाव में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अब तक सभी 16 नगर निगमों में प्रचार किया है। 22 जून से सीएम शिवराज ने कैंपेन तेज किया। सभी नगर निगमों में रोड शो और सभाएं की है। 4 जून को प्रचार के आखिरी दिन सीएम ने इंदौर में रोड शो और 8 जनसभाएं की। पूर्व मुख्यमंत्री और पीसीसी चीफ कमलनाथ 15 जून से लगातार दौरे कर रहे हैं। प्रथम चरण में शामिल 11 नगर निगमों समेत अब तक 12 नगर निगम क्षेत्रों में कमलनाथ रोड शो और जनसभाएं कर चुके हैं। प्रचार का आखिरी 2 दिन उन्होंने भोपाल के लिए रिजर्व रखे थे। प्रथम चरण का प्रचार थमते ही दूसरे चरण की नगर निगमों में सक्रियता बढ़ा दी है। वहीं बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा ने खंडवा और इंदौर में बाइक रैली की। प्रचार के आखिरी दिन वो सागर और जबलपुर में रहे।

     


    मेयर इंदौर mayor ग्वालियर नगर-निगम Gwalior बीजेपी सतना विधानसभा चुनाव Municipal Corporation Bhopal satna ईवीएम Assembly Elections EVM भोपाल BJP कांग्रेस CONGRESS Indore
    Advertisment