MP: बाल अधिकारों पर लेखन के लिए मीडिया अवॉर्ड की घोषणा, 4 पत्रकारों को मिलेगा

author-image
एडिट
New Update
MP: बाल अधिकारों पर लेखन के लिए मीडिया अवॉर्ड की घोषणा, 4 पत्रकारों को मिलेगा

भोपाल. सामाजिक सरोकारों और बाल अधिकारों पर लंबे समय से काम कर रही संस्था विकास संवाद ने बाल अधिकारों पर लेखन के लिए चार अवॉर्ड की घोषणा की है। बाल अधिकारों पर 2021 के दौरान लिखी गई सामग्री पर यह पुरस्कार दिए जाएंगे। 





इसलिए शुरू किया पुरस्कार: बाल अधिकार एक महत्वपूर्ण और संवेदनशील मसला है। भारत संयुक्त राष्ट्र अंतरराष्ट्रीय बाल अधिकार समझौते का एक प्रमुख हस्ताक्षरकर्ता है, इसके तहत भारत को देश के बच्चों को बाल अधिकारों को सुनिश्चित करना है। पिछले तीस सालों में देश में बच्चों की स्थिति सुधरी है, इसमें मीडिया की भी प्रमुख भूमिका है। विकास संवाद के सचिन कुमार जैन ने बताया कि हर बच्चे को उसका अधिकार मिले, इसमें मीडिया की एक प्रभावी भूमिका है, इस भूमिका के प्रोत्साहन के नजरिए से यह अवॉर्ड शुरू किए गए हैं। 





कब तक अप्लाई कर सकते हैं: अवार्ड के संयोजक राकेश मालवीय ने बताया कि वर्ष 2021 के दौरान बाल अधिकारों से जुड़े किसी भी पक्ष से संबंधित सामग्री 15 जनवरी तक भेजी जा सकती है। पुरस्कारों का चयन वरिष्ठ मीडिया विशेषज्ञों की एक चयन समिति करेगी। इस चयन समिति में सीनियर एडिटर चंद्रकांत नायडू, एनके सिंह, राजेश बादल, श्रावणी सरकार और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विवि के कुलपति  केजी सुरेश शामिल हैं। हर अवार्ड के तहत 25 हजार रुपए, ट्रॉफी और सर्टिफिकेट दिया जाएगा। अधिक जानकारी विकास संवाद की वेबसाइट (www.vssmp.org) से ली जा सकती है। 





विकास संवाद इससे पहले 14 साल से सामाजिक सरोकारों के विषयों पर मीडिया फैलोशिप प्रदान कर रहा है। संस्था सामाजिक सरोकारों पर पिछले बीस सालों से निरंतर शोध, अध्ययन और जमीनी काम कर रही है। 



MP मध्य प्रदेश The Sootr Announcement घोषणा WRITING child rights Media Award अवॉर्ड्स बाल अधिकार मीडिया अवॉर्ड्स