MP: कांग्रेस का आदमी इधर आए तो घुटने तोड़ दो- BJP MLA; कौन देगा सद्बुद्धि?

author-image
एडिट
New Update
MP: कांग्रेस का आदमी इधर आए तो घुटने तोड़ दो- BJP MLA; कौन देगा सद्बुद्धि?

भोपाल. यहां से बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा अपने तीखे बयानों के कारण अक्सर चर्चा में रहते हैं। इस बार एक गांव में आयोजित कार्यक्रम में रामेश्वर ने कहा- यहां (विधानसभा क्षेत्र) में नेतागिरी नहीं करना। दिग्विजय सिंह आया था यहां, कुछ करके गया...। और खड़े हो भी मत जाना। कांग्रेस का आदमी इधर आए तो घुटने तोड़ दो। ये वीडियो वायरल हो रहा है। रामेश्वर के बयान पर दिग्विजय ने भी करारा जवाब दिया। कई अन्य कांग्रेस नेताओं ने इस पर कमेंट किए।

क्या बोले दिग्विजय?

भोपाल से राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने वीडियो के साथ कांग्रेस नेता के ट्वीट को रीट्वीट किया और कहा कि हिंसा का जवाब अहिंसा से दूंगा। 

कांग्रेस प्रवक्ता ने भी ट्वीट किया

नरेंद्र सलूजा ने लिखा कि ये रामेश्वर ये कैसी भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा ने दिग्विजय का ट्वीट, रीट्वीट किया।

दिग्विजय-रामेश्वर में हो चुका है बयान वॉर

24 अक्टूबर को प्रकाश झा की आश्रम-3 वेबसीरीज की भोपाल में हो रही शूटिंग पर कुछ लोगों ने तोड़फोड़ की थी। दिग्विजय ने तोड़फोड़ करने वालों को गुंडा बताया था तो बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा दिग्विजय को तालिबान मानसिकता का कहा।

Rameshwar Sharma कांग्रेस नेता नाराज bjp mla befitting reply दिग्विजय का जवाब ट्वीट बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा का भड़काऊ भाषण मध्य प्रदेश की राजनीति inflammatory speech Digvijay Singh CONGRESS Madhya Pradesh The Sootr