MP: धृतराष्ट्र और संजय के संवाद को BJP ने एडिट कर कांग्रेस पर तंज कसा, कांग्रेस बोली- उन्होंने माना उनका राजा नेत्रहीन

author-image
The Sootr CG
एडिट
New Update
MP: धृतराष्ट्र और संजय के संवाद को BJP ने एडिट कर कांग्रेस पर तंज कसा, कांग्रेस बोली- उन्होंने माना उनका राजा नेत्रहीन

BHOPAL. एमपी नगरीय निकाय चुनाव (mp urban body elections) में महाभारत (mahabharat) के पात्र धृतराष्ट्र (Dhritarashtra) और संजय (Sanjay) के संवाद के एडिटेड वीडियो ने सियासत गरमा दी है। इसमें महाभारत सीरियल में हुए धृतराष्ट्र और संजय के मूल संवाद को बदलकर चुनावी रंग दिया गया है। वीडियो में संजय कहते हैं कि कांग्रेस (Congress) एक भी सीट नहीं जीत रही। इस पर कांग्रेस की तरफ से पटलवार कर कहा गया है कि बीजेपी (BJP) ने मान लिया है कि उनका राजा नेत्रहीन है। यह VIDEO बीजेपी मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर ने सोशल मीडिया पर जारी किया। 




— लोकेन्द्र पाराशर Lokendra parashar (@LokendraParasar) July 10, 2022



यह है पूरा मामला



बीजेपी मीडिया प्रभारी लोकेद्र पराशर ने महाभारत सीरियल के एक सीन का एडिटेड वीडियों शेयर कर लिखा कि संजय बता रहे हैं धृतराष्ट्र को कौन जीतेगा चुनाव। इस वीडियो से बीजेपी ने नगरीय निकाय चुनाव जीतने के साथ ही कांग्रेस पर निशाना साधा है। एडिटेड वीडियो में धृतराष्ट्र और संजय के बीच संवाद में मध्य प्रदेश के नगरीय निकाय चुनाव की बातें कर रहे हैं। इसमें संजय कहते हैं कि कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत रही है। इस पर धृतराष्ट्र पूछते हैं कि ऐसा क्यों संजय? इस पर संजय कहते हैं कि क्योंकि कमलनाथ (Kamal Nath) का चुनाव में इंटरेस्ट तो पहले ही नहीं था। अब वोट नहीं देकर उन्होंने अपनी हार भी स्वीकार कर ली है राजन। फिर धृतराष्ट्र पूछते हैं कि तो क्या बीजेपी फिर जीत जाएगी? संजय। इस पर वह जवाब देते हुए संजय कहते हैं कि हां, महाराज, बीजेपी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से आज प्रदेशभर में चहुंमुखी विकास हो रहा है। इस चुनाव में भी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) पर मध्य प्रदेश की जनता ने भरोसा जताया है।  



कांग्रेस ने दिया जवाब




— Narendra Saluja (@NarendraSaluja) July 10, 2022



इस पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के समन्वयक और मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष नरेंद्र सलूजा ने ट्वीट किया कि भाजपा की आईटी सेल ने एक वीडियो बनाकर जारी किया है। इसमें उन्होंने खुद ही स्वीकार कर लिया कि उनका राजा नेत्रहीन है और उसे जो उसके करीबी नौकरशाह बताते हैं, उसे ही वो सच मान लेता है, जमीनी हकीकत व सच्चाई की उसे जरा भी जानकारी नहीं है।  

 


कमलनाथ Kamal Nath शिवराज सिंह चौहान SHIVRAJ SINGH CHOUHAN CONGRESS कांग्रेस BJP बीजेपी महाभारत MP urban body elections Mahabharata Dhritarashtra Sanjay एमपी नगरीय निकाय चुनाव धृतराष्ट्र संजय