भोपाल में बच्चों के विवाद में दो पक्ष कूदे, मारपीट हुई, गोलियां तक चल गईं

author-image
Atul Tiwari
एडिट
New Update
भोपाल में बच्चों के विवाद में दो पक्ष कूदे, मारपीट हुई, गोलियां तक चल गईं

भोपाल. यहां के ऐशबाग इलाके में बच्चों के विवाद में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। इस दौरान दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के साथ जमकर मारपीट की। पुलिस ने मामले में दोनों पक्षों की शिकायत पर काउंटर केस दर्ज कर लिया। घटना 25 मार्च रात की बताई जा रही है। विवाद में ब्यावरा से रिश्तेदारी में आई एक महिला भी घायल हुई। महिला को देखने जब ब्यावरा से परिजन पहुंचे, तो विवाद बढ़ गया।







— TheSootr (@TheSootr) March 28, 2022





ऐसे बढ़ा विवाद: दरअसल, परिजन सड़क पर इकट्ठा हो रहे थे। यह देख दूसरे पक्ष ने फर्स्ट फ्लोर से फायरिंग कर दी। करीब चार फायर हुए। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। विवाद में करीब 6 लोग जख्मी हुए हैं। सभी का जहांगीराबाद स्थित निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। 




विवाद के बाद पुलिस मौके पर और अस्पताल पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर पुलिस बल भी पहुंचा था। घायल पक्ष का आरोप है कि पुलिस ने दो दिन पूर्व हुए विवाद को गंभीरता से नहीं लिया। महिला के सिर पर बोतल से हमला होने के बाद भी साधारण धाराओं में केस दर्ज किया गया।




गोलीबारी People Injured Bhopal ऐशबाग लोग घायल बच्चों का विवाद aishbagh पुलिस police Opened Fire भोपाल Children Dispute