Big Breaking: डॉक्टर की पत्नी का भोपाल एम्स में निधन; दंपती को कोरोना हुआ था, दोनों भर्ती थे

author-image
एडिट
New Update
Big Breaking: डॉक्टर की पत्नी का भोपाल एम्स में निधन; दंपती को कोरोना हुआ था, दोनों भर्ती थे

भोपाल. यहां एम्स में भर्ती एक डॉक्टर की पत्नी रश्मि गुप्ता का 18 नवंबर रात 9.30 बजे निधन हो गया। 16 नवंबर को कोरोना पॉजिटिव होने पर डॉ. राजेंद्र गुप्ता और उनकी पत्नी रश्मि को एडमिट कराया गया था। रश्मि हाउसवाइफ थीं। वे एम्स के पल्मोनरी विभाग में भर्ती थीं। डॉ. गुप्ता भोपाल के जेपी अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट हैं।

मामले पर पर्दा डालने की कोशिश

एम्स सुपरिटेंडेंट मनीषा श्रीवास्तव से जब द सूत्र ने बात की तो उन्होंने बात सुनते फोन काट दिया। मतलब साफ है कि मामले को छिपाने की कोशिश की जा रही है। रश्मि गुप्ता हमीदिया अस्पताल में सीनियर कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. राजीव गुप्ता की भाभी थीं।  

ठीक होने की खबरें सामने आई थीं

एक प्रतिष्ठित अखबार में छपा था कि मंगलवार (16 नवंबर) को एक डॉक्टर दंपती (जबकि सिर्फ पति डॉक्टर हैं) कोरोना पॉजिटिव मिले। उन्हें एम्स में भर्ती किया गया। हालांकि दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। डॉक्टर जेपी अस्पताल में पदस्थ हैं, जबकि पत्नी हमीदिया में (पत्नी हाउसवाइफ थीं)। जेपी अस्पताल के सूत्रों ने बताया था कि डॉक्टर की तबीयत 3-4 दिन से खराब थी। उन्होंने 14 नवंबर यानी रविवार को सैंपल दिया था। 15 नवंबर को इसकी रिपोर्ट आई। 

भोपाल एम्स MP Bhopal Admitted Corona एम्स में थे भर्ती died in hospital डॉक्टर और पत्नी को था कोरोना डॉक्टर की पत्नी का निधन The Sootr Doctor wife