MP: फ्री वाई-फाई सिटी बनेगा भोपाल, कांग्रेस ने किया हाउस टैक्स और पानी का बिल आधा करने का वादा

author-image
Shivasheesh Tiwari
एडिट
New Update
MP: फ्री वाई-फाई सिटी बनेगा भोपाल, कांग्रेस ने किया हाउस टैक्स और पानी का बिल आधा करने का वादा

BHOPAL. भोपाल नगर निगम (Bhopal City Corporation) के लिए कांग्रेस पार्टी (Congress Party) ने अपना संकल्प पत्र (Sankalp Patra) जारी किया। पार्टी ने लोगों से वादा किया है कि नगर निगम में कांग्रेस का महापौर (Mayor) बनने पर भोपाल की जनता का हाउस टैक्स (House Tax) और पानी का बिल आधा कर दिया जाएगा। पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कमलनाथ (Kamal Nath) ने संकल्प पत्र जारी किया। संकल्प पत्र में भोपाल को फ्री वाई-फाई सिटी बनाने और मेयर हेल्पलाइन शुरु करने का भी संकल्प लिया गया है। 



वीडियो देखें





प्रशासन के दुरुपयोग का आरोप



इस मौके पर कमलनाथ ने कहा कि पंचायत चुनाव (Panchayat Election) में ही मध्य प्रदेश की जनता ने स्पष्ट कर दिया है की जनता कांग्रेस के साथ है। बीजेपी सरकार (BJP Government) की ओर से पुलिस, पैसा और प्रशासन के दुरुपयोग के बाद भी जनता कांग्रेस के साथ आई है। जो काम गांव की जनता ने किया है, वही काम पूरे प्रदेश के नगरों की जनता भी करने वाली है। कमलनाथ ने कहा कि 16 महीने बाद प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बन रही है। उन्होंने कहा कि विभा पटेल और हम सब मिलकर भोपाल का विकास करेंगे। 



कांग्रेस के संकल्प पत्र के प्रमुख वचन-




  • हाउस टैक्स आधा किया जाएगा


  • वॉटर टैक्स भी आधा होगा

  • धूल मुक्त भोपाल-भूल मुक्त नगर निगम।

  • संपत्ति कर और जल दर का युक्तियुक्तकरण 

  • पेयजल और सीवर समस्या का हल 

  • सीनियर सिटीजन को संपत्ति कर में 5 प्रतिशत छूट 

  • बड़े तालाब और कोलार से पानी सप्लाई नेटवर्क को नर्मदा जल के नेटवर्क से जोड़ा जाएगा।  

  • मेयर हेल्पलाइन शुरू की जाएगी। 

  • अवैध कॉलोनियों को वैध किया जाएगा। 

  • फ्री वाईफाई सुविधा 

  • पब्लिक ट्रांसपोर्ट के नेटवर्क को आधुनिक और मजबूत किया जाएगा।

     


  • SANKALP PATRA कमलनाथ कांग्रेस पार्टी महापौर mayor भोपाल नगर निगम हाउस टैक्स संकल्प पत्र पंचायत चुनाव House Tax Kamal Nath Panchayat elections BJP Government बीजेपी सरकार Congress Party Bhopal Municipal Corporation