MP: दिग्विजय सिंह का बड़ा आरोप, बीजेपी के गुलाम की तरह काम कर रहा प्रशासन

author-image
एडिट
New Update
MP: दिग्विजय सिंह का बड़ा आरोप, बीजेपी के गुलाम की तरह काम कर रहा प्रशासन

Bhopal. पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (Former Chief Minister Digvijay Singh) ने पुलिस और प्रशासन (Police, Administration) की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। दिग्विजय सिंह ने कहा कि प्रशासन बीजेपी सरकार (BJP Government) के गुलाम की तरह काम कर रहा है। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में प्रशासनिक अत्याचार निवारण समिति (Administrative Atrocities Prevention Committee) की बैठक ली। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे लगाए जा रहे हैं और उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। 



दतिया में 189 झूठे मुकदमे



पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने कहा कि दतिया जिले में अब तक 189 झूठे मुकदमे कांग्रेस (Congress) कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज किए गए हैं। टीकमगढ़ का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि वहां एक दलित व्यक्ति के ऊपर मकान तोड़ने की कार्रवाई की जा रही थी और जब इस मामले में हाईकोर्ट से स्टे ले लिया गया तो उसके बाद भी हाईकोर्ट की अवमानना करते हुए मकान गिराया गया। दिग्विजय सिंह ने कहा की बड़वानी में प्रशासनिक सच्चाई उजागर करने पर एक पत्रकार को मकान तोड़ने की धमकी दी गई है। जबकि यह मकान उनकी वृद्ध माता के नाम पर है। उन्होंने कहा कि भोपाल में कांग्रेस विधायक पी.सी. शर्मा के ऊपर धारा-353 का झूठा मुकदमा दर्ज किया गया है। 



कानूनी लड़ाई लड़ेगी कांग्रेस



दिग्विजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस की प्रशासनिक अत्याचार निवारण समिति ने अब तक अत्याचार की घटनाओं के पूरे प्रदेश से करीब 400 मामले एकत्र कर लिए हैं। इन सब मामलों में न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस पार्टी कानूनी रास्ता अपनाएगी। इसके अलावा प्रदेश भर में आंदोलन भी किया जाएगा।


प्रशासनिक अत्याचार निवारण समिति former Chief Minister Digvijay Singh Administrative Atrocities Prevention Committee कांग्रेस CONGRESS प्रशासन BJP Government पुलिस police शिवराज सिंह चौहान पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह बीजेपी सरकार administration SHIVRAJ SINGH CHOUHAN