सम्मान: ब्रॉन्ज विजेता विवेक को शिवराज ने एक करोड़ दिए, DSP बनाने का ऐलान

author-image
एडिट
New Update
सम्मान: ब्रॉन्ज विजेता विवेक को शिवराज ने एक करोड़ दिए, DSP बनाने का ऐलान

भोपाल. टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics) में हॉकी में ब्रॉन्ज (Bronze) मेडल जीतने वाली हॉकी टीम (Hockey) के सदस्य विवेक सागर 12 अगस्त को भोपाल पहुंचे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने मिंटो हॉल में उनका सम्मान किया। इससे पहले मुख्यमंत्री और प्रदेश की खेल-युवा मामलों की मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने विवेक के साथ पौधरोपण (Plantation) भी किया। शिवराज ने कहा कि ये महज ब्रॉन्ज मेडल नहीं है, भारतीय हॉकी का पुनर्जागरण है। भारतीय हॉकी टीम के कोच अशोक कुमार और सहायक कोच शिवेंद्र सिंह को भी सम्मानित किया गया। शिवेंद्र को 25 लाख का इनाम दिया गया।

DSP बनाए जाएंगे विवेक

शिवराज ने विवेक को पुलिस उप अधीक्षक यानी DSP बनाने का ऐलान भी किया है। विवेक को इनाम स्वरूप एक करोड़ रुपए भी दिए जाएंगे। साथ ही विवेक के लिए पक्का घर बनाने की घोषणा भी की गई है। विवेक ने कहा था कि उसका टीन का घर है, जिसे पक्का करवाना है।

विवेक सामान्य परिवार से आते हैं, संकल्प से मुकाम पाया

शिवराज ने कहा कि विवेक ने चांदौन गांव में जन्म लिया। इटारसी में उनका परिवार रहता है। एक सामान्य परिवार से आकर अपनी मेहनत, परिश्रम और संकल्प से बलबूते हॉकी के पुनर्जागरण का काम टोक्यो में हुआ। बरसों बाद हम हॉकी में पदक जीते। मुझे विश्वास है कि अब देश में हॉकी आगे बढ़ेगी। मैं मध्यप्रदेश के बेटे को पूरे प्रदेश की ओर से बधाई देता हूं। विवेक की उम्र 21 साल है। अभी वे 15-18 साल खेलेंगे। यशोधरा ने कहा कि 2005 में जब मुझे खेल विभाग मिला था, तब मुख्यमंत्री ने कहा था कि मुझे ओलंपिक में गोल्ड चाहिए। इसके लिए उन्होंने बजट भी बढ़ाया था। 

शिवराज ने विवेक के साथ में पौधा रोपा

CM शिवराज सिंह चौहान ने अपने निवास पर विवेक सागर का स्वागत किया। शाल ओढ़ाने के बाद विवेक को उनका चित्र भी भेंट किया। इसके बाद सीएम विवेक के साथ स्मार्ट रोड पहुंचे। मुख्यमंत्री और यशोधरा ने विवेक के साथ पौधरोपण किया। सीएम ने विवेक से कहा कि आपको अभी और भी रिकॉर्ड तोड़ने हैं।

मुख्यमंत्री awarded CM Shivraj Singh Chouhan हॉकी सम्मान MP Bhopal भोपाल मिंटो हॉल शिवराज सिंह चौहान Hockey Player विवेक सागर इटारसी appriciated vivek sagar Bronze Medalist हॉकी प्लेयर Tokyo Olympics Itarsi ब्रॉन्ज मेडल The Sootr टोक्यो ओलंपिक Minto Hall