उपचुनाव: MP की 1 LS और 3 विधानसभा सीटों पर 30 Oct को वोटिंग, 2 Nov को नतीजा

author-image
एडिट
New Update
उपचुनाव: MP की 1 LS और 3 विधानसभा सीटों पर 30 Oct को वोटिंग, 2 Nov को नतीजा

भोपाल. चुनाव आयोग (Election Commission) ने 28 सितंबर को मध्य प्रदेश (MP) समेत कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों (UT) में उपचुनाव (By Election) का ऐलान कर दिया। मध्य प्रदेश में खाली हुई एक लोकसभा (Lok Sabha) और 3 विधानसभा (Assembly) सीटों पर 30 अक्टूबर को वोटिंग होगी।2 नवंबर को मतगणना (Counting) होगी। नामांकन पत्र (Nomination) भरने का काम 1 अक्टूबर से शुरू होगा, जो 8 अक्टूबर तक चलेगा। 13 अक्टूबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे।आयोग की घोषणा के साथ ही जिन राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों में चुनाव हैं, वहां आचार संहिता लागू हो गई है यानी यहां विकास की कोई घोषणाएं नहीं की जा सकेंगी।

संसद की 3 और 30 विधानसभा सीटों पर वोटिंग

चुनाव आयोग के मुताबिक, 3 संसदीय सीटों और 30 विधानसभा सीटों पर 30 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे। तीन संसदीय सीटें मध्य प्रदेश (खंडवा), हिमाचल प्रदेश (मंडी) और केंद्र शासित राज्यों दादरा और नगर हवेली (Dadra and Nagar Haveli) और दमन-दीव (Daman & Diu) में हैं।

मध्य प्रदेश में इन सीटों पर होना है उपचुनाव

  • खंडवा लोकसभा सीट: बीजेपी सांसद नंद कुमार सिंह चौहान (Nand Kumar Singh Chouhan) के निधन (2 मार्च 2021) के बाद यह सीट खाली हो गई थी। कोरोना संकट के दौरान चुनाव आयोग ने खंडवा लोकसभा का उपचुनाव टाल दिया था।

  • पृथ्वीपुर (टीकमगढ़): यहां से कांग्रेस विधायक रहे बृजेंद्र प्रताप सिंह का कोरोना से निधन हो गया था।
  • जोबट (अलीराजपुर): ये सीट कांग्रेस विधायक कलावती भूरिया के निधन से खाली हुई थी।
  • रैगांव (सतना): यहां से बीजेपी विधायक जुगल किशोर बागरी का निधन हो गया था।
  • मध्य प्रदेश में चुनावी मोड में बीजेपी और कांग्रेस

    मध्य प्रदेश में उपचुनाव की घोषणा होने के पहले ही बीजेपी औऱ कांग्रेस इलेक्शन मोड में आ गई हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लगातार चुनाव क्षेत्रों में दौरे कर आशीर्वाद यात्रा निकाल रहे हैं। उधर, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भी एक्टिव हैं। जोबट (अलीराजपुर) में चुनाव है। इसके लिए वे आदिवासियों को घेरने के लिए बड़वानी दौरे पर गए थे। 

    14 राज्यों में 30 विधानसभा सीटों पर पड़ेंगे वोट

    • आंध्र प्रदेश- 1

  • असम- 5
  • बिहार- 2
  • हरियाणा- 1
  • हिमाचल प्रदेश- 3
  • कर्नाटक- 2
  • मध्य प्रदेश- 3
  • महाराष्ट्र- 1
  • मेघालय- 3
  • मिजोरम- 1
  • नगालैंड- 1
  • राजस्थान- 2
  • तेलंगाना- 1
  • पश्चिम बंगाल- 4
  • 30 अक्टूबर को 3 विधानसभा और 1 संसदीय पर उपचुनाव मध्य प्रदेश में उपचुनाव की तारीखों का ऐलान Madhya Pradesh कमलनाथ held on 30 oct बीजेपी कांग्रेस totel 3 parliamentary 3 assembly seats 30 assembly seats 1 parliamentary The Sootr शिवराज सिंह चौहान by-election