MP उपचुनाव: प्रत्याशी से बोलीं उमा- उतना ही झुको, जितना चुनाव जीतने के बाद झुक सको

author-image
एडिट
New Update
MP उपचुनाव: प्रत्याशी से बोलीं उमा- उतना ही झुको, जितना चुनाव जीतने के बाद झुक सको

सतना. मध्य प्रदेश में एक लोकसभा (खंडवा) और 3 विधानसभा (पृथ्वीपुर, जोबट, रैगांव) सीटों के लिए चुनाव प्रचार चरम पर है। 30 अक्टूबर को वोटिंग है, लिहाजा सत्ताधारी बीजेपी (BJP) और विपक्षी कांग्रेस (Congress) पूरा जोर लगाए हुए हैं। अब प्रचार है तो जाहिर है कि कई नजारे देखने को मिलेंगे। ऐसा ही एक वाकया सतना में देखने को मिला। यहां की रैगांव सीट पर बीजेपी प्रत्याशी (BJP CandiDate) प्रतिमा बागरी के लिए पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती (Uma Bharti) वोट मांगने पहुंची। उमा ने मंच से प्रतिमा को नसीहत दे डाली कि उतना ही झुको, जितना चुनाव के बाद भी झुक सको।

प्रतिमा लोगों के अभिवादन के लिए झुकीं, और...

उमा भारती मंच से संबोधन दे रही थीं। तभी प्रतिमा सामने आईं और लोगों का अभिवादन किया। इसी को देखते हुए उमा ने उन्हें सीख दे डाली। उमा का ये वीडियो वायरल हो रहा है।

उस सरकार को गिराना धर्म था

23 अक्टूबर को उमा भारती (Uma Bharti) ने निवाड़ी जिले की पृथ्वीपुर (Prithvipur) सीट पर BJP प्रत्याशी शिशुपाल यादव का प्रचार किया। इस सभा में पूर्व सीएम उमा भारती ने कमलनाथ (Kamalnath) को मिस्टर बताया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश को डेढ़ साल तो ऐसा मुख्यमंत्री मिला जो हिंदी फिल्म का मिस्टर इंडिया था जो दिखता ही नहीं था। इसलिए उस सरकार को गिराना हमारा धर्म और कर्तव्य हो गया था।

Uma Bharti रैगांव प्रत्याशी प्रतिमा बागरी रैगांव सीट से बीजेपी प्रत्याशी को दी नसीहत पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती का प्रचार मध्य प्रदेश में उपचुनाव के रंग Pratima Bagri Raigaon Candidate Madhya Pradesh The Sootr Campaign by-election