MP उपचुनाव: कांग्रेस जोबट से जल्द दे सकती है टिकट, महेश पटेल का नाम आगे

author-image
एडिट
New Update
MP उपचुनाव: कांग्रेस जोबट से जल्द दे सकती है टिकट, महेश पटेल का नाम आगे

भोपाल. मध्य प्रदेश में उपचुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी है। टिकट बंटवारे को लेकर कांग्रेस (Congress), बीजेपी (BJP) से आगे चल रही है। अब जोबट (Jobat, अलीराजपुर) से भी जल्द टिकट का ऐलान हो सकता है। यहां से कांग्रेस जिलाध्यक्ष महेश पटेल का नाम सबसे आगे चल रहा है। इससे पहले रविवार 3 अक्टूबर को सोशल मीडिया में ये खबर फैली कि जोबट से कांतिलाल भूरिया के बेटे विक्रांत का टिकट फाइनल हो गया। हालांकि, ये खबर गलत निकली। 2 अक्टूबर को कांग्रेस ने पृथ्वीपुर (टीकमगढ़) से नितेंद्र सिंह राठौड़ का टिकट फाइनल कर दिया था। नितेंद्र दिवंगत विधायक ब्रजेंद्र सिंह राठौड़ के बेटे हैं।

एक लोकसभा, 3 विधानसभा सीटों पर है चुनाव

मध्य प्रदेश में एक लोकसभा (खंडवा) समेत तीन विधानसभा सीटों पृथ्वीपुर (टीकमगढ़), जोबट (अलीराजपुर) और रैगांव (सतना) में उपचुनाव हैं। 30 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे। 2 नवंबर को नतीजे आएंगे।

इधर, बीजेपी की पैंतरेबाजी

2 अक्टूबर की देर रात जोबट (Jobat) से पूर्व कांग्रेस विधायक सुलोचना रावत (Sulochana Rawat) और उनके बेटे विशाल रावत (Vishal Rawat) ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की। दोनों ने सीएम शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj) और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा (VD Sharma) की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हो गए। सुलोचना कांग्रेस के टिकट पर 2008 का चुनाव जीत चुकी हैं। 2013 में सुलोचना को टिकट नहीं दिया गया। 2018 के चुनाव में कांग्रेस से बगावत कर विशाल रावत ने बतौर निर्दलीय चुनाव लड़ा था। 

BJP Madhya Pradesh कांग्रेस जिलाध्यक्ष महेश पटेल मध्य प्रदेश में उपचुनाव जोबट से महेश पटेल का नाम आगे Jobat Seat CONGRESS Mahesh Patel contest The Sootr by-election