MP में उपचुनाव: खंडवा LS सीट पर कांग्रेस से अरुण कैंडिडेट? दिग्विजय ने शुभकामनाएं दीं

author-image
एडिट
New Update
MP में उपचुनाव: खंडवा LS सीट पर कांग्रेस से अरुण कैंडिडेट? दिग्विजय ने शुभकामनाएं दीं

भोपाल. मध्य प्रदेश में एक लोकसभा (खंडवा) और 3 विधानसभा (पृथ्वीपुर, जोबट और रैगांव) सीटों पर उपचुनाव है। टिकट के लिए सरगर्मी शुरू हो गई है। खंडवा से कांग्रेस के लिए टिकट के लिए अरुण यादव दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं। इस बीच 30 सितंबर को दिग्विजय सिंह ने ट्वीट करके सबको चौंका दिया। दिग्विजय ने ट्वीट में सिर्फ इतना लिखा- शुभकामनाएं अरुण। अरुण यादव की उम्मीदवारी का कोई ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन दिग्विजय के ट्वीट से कई कयास लगने शुरू हो गए हैं।

दिग्विजय का ट्वीट

— digvijaya singh (@digvijaya_28) September 30, 2021

खंडवा पर शेरा की भी दावेदारी

अरुण यादव फिलहाल दिल्ली में हैं। उनका पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ और कांग्रेस के मध्य प्रदेश प्रभारी मुकुल वासनिक से मिलने का कार्यक्रम है। उधर, खंडवा लोकसभा सीट पर निर्दलीय विधायक सुरेंद्र सिंह शेरा भी दावा जता रहे हैं। उन्होंने कहा कि खंडवा सीट पर मेरी पत्नी जयश्री का ही टिकट फाइनल होगा। शेरा ने अरुण यादव की दावेदारी पर कहा कि अरुण यादव का नाम कहां से तय हो गया? क्या उन्हें बी फॉर्म मिल गया? अगर कांग्रेस में आम आदमी की सुनेंगे तो जयश्री का ही नाम आएगा।

Madhya Pradesh Arun Yadav उपचुनाव को लेकर मप्र में सरगर्मी अरुण यादव कांग्रेस 1 lok sabha Candidate Digvijay Singh 3 assembly seats CONGRESS The Sootr दिग्विजय सिंह by-election