BHOPAL: CM शिवराज ने सरकारी कर्मचारियों का DA 3% बढ़ाकर 34% किया, ये केंद्रीय कर्मचारियों के बराबर, लेकिन कर्मचारी संघ नाराज

author-image
Atul Tiwari
एडिट
New Update
BHOPAL: CM शिवराज ने सरकारी कर्मचारियों का DA 3% बढ़ाकर 34% किया, ये केंद्रीय कर्मचारियों के बराबर, लेकिन कर्मचारी संघ नाराज

BHOPAL. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के 7 लाख सरकारी कर्मचारियों के लिए तोहफे का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने महंगाई भत्ता (Dearness Allownce, DA) बढ़ाने की घोषणा की है। सावन के तीसरे सोमवार (1 अगस्त) की बधाई देते हुए CM ने कहा- सरकार ने महंगाई भत्ता 3% बढ़ाने का फैसला किया है। इसे 31% से बढ़ाकर 34% किया जाएगा। बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता अगस्त में लगाया जाएगा और सितंबर की सैलरी में मिलने लगेगा। सरकार के इस फैसले से इस वित्तीय वर्ष (2022-23) में करीब 625 करोड़ रुपए का अतिरिक्त वित्तीय भार आएगा।



प्रदेश के कर्मचारियों का भत्ता बढ़ने के बाद केंद्रीय कर्मचारियों के बराबर 34% हो जाएगा। लेकिन केंद्रीय कर्मचारियों का भत्ता भी अगस्त से ही बढ़ाया जाना प्रस्तावित है। ऐसे में दोनों के बीच 4% महंगाई भत्ते का अंतर फिर आ जाएगा।



इससे पहले CM ने जन्मदिन पर 11% बढ़ाया था DA



CM शिवराज सिंह चौहान ने 5 महीने में दूसरी बार महंगाई भत्ता बढ़ाने की घोषणा की है। इससे पहले उन्होंने अपने जन्मदिन 5 मार्च पर महंगाई भत्ता 11% बढ़ाकर 31% कर दिया था। यह भत्ता अप्रैल की सैलरी में जुड़कर मिला।



कर्मचारी संघ ने जताई नाराजगी



कर्मचारियों का कुल डीए केंद्र के समान 34% हो गया है, लेकिन इसे 1 जनवरी की बजाय 1 अगस्त से लागू किया गया है, ऐसे में कर्मचारियों को 7 महीने के एरियर का लाभ नहीं मिलेगा, जिस पर कर्मचारी संघ ने नाराजगी जाहिर की है।



मध्यप्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के प्रदेश सचिव उमाशंकर तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से कर्मचारियों और रिटायर्ड कर्मचारियों को केंद्रीय दर और केंद्रीय तिथि से ही महंगाई भत्ता देने की मांग की गई है। मुख्यमंत्री से मध्य प्रदेश के कर्मचारियों को 31% से 34% महंगाई भत्ता देने की घोषणा सितंबर 2022 के वेतन से की गई है। मुख्यमंत्री द्वारा केंद्रीय दर के बराबर महंगाई भत्ता किया गया है, लेकिन केंद्रीय तिथि जनवरी 2022 से यह महंगाई भत्ता ना देकर राज्य के 7.50लाख कर्मचारियों को एरियर भुगतान से वंचित कर दिया है।


Dearness Allownce मध्य प्रदेश Madhya Pradesh State Employees महंगाई भत्ता मप्र मुख्यमंत्री Central employees SHIVRAJ SINGH CHOUHAN MP CM शिवराज सिंह चौहान त्योहार का तोहफा केंद्र सरकार के कर्मचारी डीए राज्य सरकार के कर्मचारी Festival Gift DA
Advertisment