MP Congress: जबलपुर कांग्रेस को मिला नया अध्यक्ष, खंडवा-बुरहानपुर की कमेटी भंग

author-image
एडिट
New Update
MP Congress: जबलपुर कांग्रेस को मिला नया अध्यक्ष, खंडवा-बुरहानपुर की कमेटी भंग

भोपाल. मध्यप्रदेश कांग्रेस पार्टी (Madhya Pradesh Congress Party) 2023 के विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) को ध्यान में रखते हुए बड़े बदलाव कर रही है। पार्टी हाईकमान ने कमलनाथ (Kamal Nath) अनुशंसा पर खंडवा (Khandwa) और बुरहानपुर (Burhanpur) कमेटियों (Committee) को भंग कर दिया है। केसी वेणुगोपाल (KC Venugopal) द्वारा जारी किए गए पत्र में यह जानकारी दी गई। इसके साथ ही जबलपुर (Jabalpur) कांग्रेस को नया अध्यक्ष (President) भी मिल गया है। अभी हाल ही में प्रदेश महिला कांग्रेस में चार उपाध्यक्षों की नियुक्ति की गई थी।

जबलपुर कांग्रेस में बदलाव की घोषणा

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की अनुशंसा पर जबलपुर शहर कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष जगत बहादुर सिंह उर्फ अन्नू (Jagat Bahadur Singh) को बनाया गया है। अभी तक ये जिम्मेदारी दिनेश यादव संभाल रहे थे। इसके पहले 2018 के विधानसभा चुनाव के कुछ दिन पहले जगत बहादुर सिंह को शहर कांग्रेस का कार्यवाहक अध्यक्ष बनाकर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई थी। जगत बहादुर कमलनाथ और राज्यसभा सांसद विवेक तंखा (Vivek Tankha) करीबी माने जाते हैं।

49 वर्षीय जगत बहादुर मूलत: उत्तर प्रदेश के निवासी हैं। उनका संबंध यूपी के सुल्तानपुर से हैं। वो सुल्तानपुर में पार्षद रह चुके हैं। वह जबलपुर कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता सहित कई जिम्मेदारियों का सफल निर्वहन कर चुके हैं। जगत बहादुर जबलपुर महापौर पद के लिए पार्टी की ओर से प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। वह सामाजिक सरोकारों में हमेशा सक्रिय रहते हैं और शहर हित के मुद्दें पर लगातार मुखर रहे हैं। 

खंडवा-बुरहानपुर में बड़ा बदलाव

खंडवा में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष ओंकार पटेल (Omkar Patel) थे। वहीं, बुरहानपुर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष अजय रघुवंशी (Ajay Raghuvanshi) को भी हटाया गया है। रघुवंशी एक दशक से अध्यक्ष पद संभाल रहे थे। पटेल पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव के कट्टर समर्थक माने-जाते हैं। उनको पद से हटा के पीछे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ और पूर्व पीसीसी अध्यक्ष अरुण यादव के बीच चल रही तकरार को बताया जा रहा है।

इन बदलवों का दूसरा बड़ा कारण ये भी है कि खंडवा लोकसभा क्षेत्र में उपचुनाव हुआ था, जिसमें कांग्रेस प्रत्याशी राजनारायण सिंह पूरनी हार गए थे। वहीं, इसी लोकसभा क्षेत्र में आने वाले बड़वाह विधानसभा क्षेत्र के विधायक सचिन बिरला ने कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हो गए थे। याद रहे कि पटेल ने खंडवा लोकसभा सीट पर दावेदारी पेश की थी।

द-सूत्र ऐप डाउनलोड करें :

https://bit.ly/thesootrapp

द-सूत्र को फॉलो और लाइक करें:

">Facebook  |   Twitter |   Instagram  |  Youtube

Kamal Nath बुरहानपुर जबलपुर burhanpur कमलनाथ Jabalpur विधानसभा चुनाव अजय रघुवंशी ओंकार पटेल जगत बहादुर सिंह मध्यप्रदेश कांग्रेस पार्टी KC Venugopal Omkar Patel Assembly Elections Jagat Bahadur Singh विवेक तन्खा Madhya Pradesh Congress Party केसी वेणुगोपाल Vivek Tankha ajay raghuvanshi अध्यक्ष कमेटी President Committee खंडवा Khandwa