MP: कांग्रेस ने तैयार की निकाय चुनाव की गाइड लाइन, जल्द उम्मीदवार चयन पर फोकस

author-image
Shivasheesh Tiwari
एडिट
New Update
MP: कांग्रेस ने तैयार की निकाय चुनाव की गाइड लाइन, जल्द उम्मीदवार चयन पर फोकस

Bhopal. कांग्रेस ने निकाय चुनाव (civic elections) के लिए गाइड लाइन तैयार कर ली है। पार्टी का फोकस अब उम्मीदवारों के चयन पर है। पार्टी की कोशिश है कि जल्द से जल्द उम्मीदवारों का चयन किया जाए ताकि उनको प्रचार का पूरा समय मिल सके। पहले चरण में नगर निगम और नगरपालिका (municipal) के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इस संबंध में नेताओं को गाइड लाइन (guide line) जारी कर दी गई हैं 



स्थानीय स्तर पर होगा चयन 



मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी (Madhya Pradesh congress committee) ने नेताओं को पत्र भेजकर नगर पालिका, नगर निगम और नगर पंचायत चुनाव में प्रत्याशी चयन के लिए निर्देशिका जारी की है। उम्मीदवारों का चयन स्थानीय स्तर पर किया जाएगा, जिसमें संबंधित जिला अध्यक्ष (शहर एवं ग्रामीण) महिला कांग्रेस अध्यक्ष, सेवादल अध्यक्ष, युवक कांग्रेस अध्यक्ष और एनएसयूआई अध्यक्ष सदस्य के रूप में शामिल होंगे। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नियुक्त प्रभारी और सह प्रभारी भी इस समिति में शामिल रहेंगे। स्थानीय स्तर पर इस समिति द्वारा प्रत्याशियों का चयन किया जाएगा। 



27 फीसदी ओबीसी को टिकट



उम्मीदवार चयन में यह सुनिश्चित किया जाएगा कि 27 फीसदी उम्मीदवार अन्य पिछड़ा वर्ग से हों। नगर पालिका और नगर निगम स्तर पर प्रभारी एवं सह प्रभारियों की नियुक्ति जल्द की जाएगी। जो चयन समिति का गठन कर बैठक आयोजित करेंगे। पहली बैठक में संभावित उम्मीदवारों के बारे में जानकारियां जुटाई जाएंगी।


Guide line मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष Madhya Pradesh municipality Mahila Congress President युवक कांग्रेस अध्यक्ष काँग्रेस कमेटी सेवादल अध्यक्ष Municipal elections congress committee गाइड लाइन नगरपालिका निकाय चुनाव Youth Congress President Seva Dal President