New Update
/sootr/media/post_banners/e4aa702c572693d6bbe7d8c8b172ddad888746db4a792e7ebbd6b8a2f72acfc4.png)
भोपाल. मध्य प्रदेश सरकार ने प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों, अफसरों का महंगाई भत्ता (Dearness Allowance) 8% बढ़ाने का ऐलान किया है। अब 12% की बजाय 20% DA मिलेगा। ये DA नवंबर में (अक्टूबर की सैलरी) मिलेगा।
रुका हुआ इंक्रीमेंट भी मिलेगा
कोरोना काल में राज्य सरकार की वित्तीय स्थिति ठीक नहीं थी। इसलिए सरकारी कर्मचारियों को जुलाई 2020 और जनवरी 2021 में मिलने वाला इंक्रीमेंट (Increment) स्थगित रखा गया था। अब सरकार ने ये फैसला लिया है कि पेंडिंग इंक्रीमेंट की 50% रकम का नवंबर में (अक्टूबर की सैलरी के साथ) भुगतान किया जाएगा। बाकी की 50% राशि मार्च 2022 (फरवरी 2022 की सैलरी के साथ) में मिलेगी।