/sootr/media/post_banners/12555f26f9e522ff1733b1f6972a3746bf41ee2d214b25c7244d693a19f62b46.png)
भोपाल. मध्यप्रदेश में निगम-मंडलों में नियुक्तियों का जल्द ऐलान हो सकता है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा समेत कई पार्टी पदाधिकारियों ने 1 अगस्त को गुप्त रूप से मीटिंग की थी। ये बैठक भोपाल स्थित कोलार गेस्ट हाउस में हुई।
कई और नियुक्तियों की भी संभावना
माना जा रहा है कि बीजेपी प्रदेश संगठन के प्रवक्ता और पैनलिस्ट के नाम भी तय हो सकते हैं। वहीं, सरकार और संगठन से जुड़े महत्वपूर्ण फैसलों को लेकर चर्चा हुई। 31 जुलाई को दिल्ली मे अमित शाह से मुलाकात के बाद ये बैठक महत्वपूर्ण मानी जा रही है। ये भी कयास है कि उपचुनाव से पहले संबंधित क्षेत्रों के महत्वपूर्ण लोगों की नियुक्ति की जा सकती है।
किन लोगों को मिल सकती है जगह
जानकारी के मुताबिक, शिवराज सिंधिया समर्थक और हारे हुए विधायकों को निगम-मंडलों जगह देकर संतुलन बनाने की कोशिश करेंगे। इनमें इमरती देवी, एंदल सिंह कंसाना, गिर्राज दंडोतिया, मुन्ना लाल गोयल, रघुराज कंसाना, यशवंत जाटव समेत अन्य नाम शामिल हो सकते हैं।
लंबे समय से अटकी हैं नियुक्तियां
निगम-मंडलों में 2018 से नियुक्तियां नहीं हुई हैं। कमलनाथ ने अपनी सरकार जाते-जाते कुछ जगहों पर नियुक्तियां कर दी थीं। मार्च 2020 में शिवराज सरकार के आने के बाद बाकी की जगहों पर नियुक्तियां अटकी हुई हैं।