गुना में छेड़खानी के शक में युवक को बांधकर घसीटा, लाठी-डंडों से की पिटाई

author-image
Pooja Kumari
एडिट
New Update
गुना में छेड़खानी के शक में युवक को बांधकर घसीटा, लाठी-डंडों से की पिटाई

मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक लड़की से छेड़खानी के शक में शख्स को तालिबानी दी गई। लड़की के परिवारवालों ने आरोपी शख्स के हाथ-पैर बांधकर उसे सड़क पर घसीटा और उसके बाद लाठी-डंडों से उसकी पिटाई की। पिटाई का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।





पहले से दो परिवारों में लड़ाई: मामला शहर के नानाखेड़ी इलाके का है। साहू और धाकड़ परिवार आमने-सामने रहते हैं। उनका एक वर्ष पहले भी किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। उस समय भी FIR हुई थी। शुक्रवार सुबह साहू परिवार ने अजय धाकड़ (30) पर आरोप लगाया कि वह उनके घर की बेटी के साथ छेड़खानी करता है। लड़की के परिवार वाले अजय के घर पहुंचे और उसे पकड़कर बाहर ले आए।





छेड़खानी के शक में पीटा: भीड़ के बीच एक लड़की ने भी लाठियों से उस पर ताबड़तोड़ वार किए। अजय की पत्नी और बेटा गिड़गिड़ाते रहे, लेकिन लड़की के परिवार वाले नहीं माने। आरोपियों के जाने के बाद अजय और उसकी पत्नी रीना धाकड़ को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस सक्रिय हुई और कार्रवाई की। पुलिस ने कुछ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।





publive-image



छेड़खानी Beaten डंडे बरसाए MP गुना FIR molestation गिड़गिड़ाते Crime हाथ-पैर बांधकर तालिबानी guna Talibani