BHOPAL: मप्र के गृह मंत्री की फिल्म अभिनेता अर्जुन कपूर को सलाह, जनता को धमकाने के बजाए एक्टिंग पर ध्यान दें,बताया फ्लॉप एक्टर

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
BHOPAL: मप्र के गृह मंत्री की फिल्म अभिनेता अर्जुन कपूर को सलाह, जनता को धमकाने के बजाए एक्टिंग पर ध्यान दें,बताया फ्लॉप एक्टर

BHOPAL.बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) बॉलीवुड फिल्मों के बायकॉट ट्रेंड (boycott trend) को लेकर काफी भड़के गए थे। उनका गुस्सा शब्दों में भी नजर आया। उन्होंने कहा था कि बायकॉट ट्रेंड के खिलाफ इंडस्ट्री को आगे आना होगा और इसके खिलाफ आवाज उठानी चाहिए, क्योंकि बॉलीवुड ने काफी बर्दाश्त कर लिया है। अब वो इस वजह से बुरी तरह से फंसते जा रहे है। अर्जुन को अपने इस बयान की वजह से ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ रहा है। वहीं मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा (Madhya Pradesh Home Minister Narottam Mishra), अर्जुन के Boycott ट्रेंड पर किए गए कमेंट से काफी नाराज है। उन्होंने अर्जुन को एक फ्लॉप (flop) एक्टर बताया है। 




— TheSootr (@TheSootr) August 19, 2022



अर्जुन के कमेंट से नाराज हुए BJP नेता



मध्यप्रदेश के बीजेपी नेता नरोत्तम ने ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा फिल्म अभिनेता अर्जुन कपूर का जनता को धमकाना ठीक बात नहीं है। जनता को धमकाने की जगह अपने अभिनय पर ध्यान देना चाहिए। अपनी फिल्मों में हिंदू धर्म को टारगेट करने वाले टुकड़े-टुकड़े गैंग के हिमायती कलाकार बॉयकॉट पर क्यों जनता को धमकाते हैं? इसके साथ ही नरोत्तम ने एक्टर को फ्लॉप एक्टर भी कहा है। 



BJP नेता ने एक्टर को दी सलाह



नरोत्तम का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें वो एक्टर को सलाह दे रहे है। उन्होंने कहा कि अगर कोई फ्लॉप एक्टर लोगों को धमकाए तो ये मैं अच्छा नहीं मानता। इससे अच्छा वो अपनी एक्टिंग पर ध्यान दें तो ज्यादा अच्छा होगा। मेरा उनसे सवाल है वो जिनके हिमायती हैं टुकड़े-टुकड़े वालों के,उनमें हिम्मत है जो किसी और धर्म पर फिल्म बना सकें। अपमानित शब्द बोल सकें, देवताओं को नीचा दिखा सकें। बस हम सनातनी जनता के साथ ऐसा करते हो फिर जनता को बायकॉट के ऊपर धमकी देते हो। अब जनता अवेयर हो गई है। इंतजार करो आप भी अर्जुन।नरोत्तम का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 



अर्जुन कपूर ने क्या कहा था?



एक्टर ने अपने बयान में कहा था कि बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोगों ने चुप रहकर गलत चीज की है। बस इसी चुप्पी का फायदा लोग उठा रहे है। जिसके मन में जो आ रहा है बस वो वहीं किए जा रहा है। मुझे लगा था कि हमारा काम बोलेगा। इस पर हम रिएक्ट कर अपने हाथ क्यों गंदे करें। लेकिन बायकॉट करने पर कोई रोक ही नहीं है। इसमें लगातार ट्रेड चल रहा है। लोगों के मन में जो आ रहे वो कर रहे। ये पिछले कुछ समय से अब लोगों को लगातार बायकॉट करने का ट्रेड सोशल मीडिया पर चल रहा है। हम सब इंडस्ट्री वालों को एकजुट होकर अपनी आवाज उठानी चाहिए। चीजें हदे से ज्यादा बढ़ गई हैं। ये चीज बिल्कुल फेयर नहीं है। हमने काफी कीचड़ झेल लिया है। अब हमें एक साथ होकर आवाज उठानी चाहिए।  






 


Madhya Pradesh अर्जुन फ्लॉप एक्टर Arjun Kapoor मध्य प्रदेश के गृह मंत्री बॉलीवुड फिल्मों के बायकॉट ट्रेंड Bhopal Home Minister flop BOYCOTT boycott trend नरोत्तम मिश्रा Narottam Mishra बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर
Advertisment