Khargone में आज भी कर्फ्यू में 2 घंटे की ढील, दुकानें खुलेंगी, धार्मिक स्थल बंद

author-image
Atul Tiwari
एडिट
New Update
Khargone में आज भी कर्फ्यू में 2 घंटे की ढील, दुकानें खुलेंगी, धार्मिक स्थल बंद

Khargone. यहां प्रशासन ने 16 अप्रैल को फिर सुबह 10 बजे से 12 बजे तक कर्फ्यू में ढील दी है। यह छूट महिला-पुरुष दोनों के लिए रहेगी। लोग सब्जी, फल, दूध, किराना, मेडिकल, इलेक्ट्रिक रिपेयरिंग, मिठाई और नमकीन शॉप्स खोल सकेंगे। लोगों को गाड़ी ले जाने की परमिशन नहीं दी गई है। दुकानों को छोड़कर दूसरे स्थानों पर 5 या इससे ज्यादा लोग जमा नहीं हो सकेंगे। आज हनुमान जन्मोत्सव है, लेकिन ऐहतियातन धार्मिक स्थल नहीं खुलेंगे। 15 अप्रैल को भी प्रशासन ने दो घंटे की छूट दी थी। रोजे चल रहे हैं, लेकिन कल जुमे की नमाज घर में ही की गई थी।



न्यूज अपडेट के लिए पढ़ते रहें द सूत्र...


धार्मिक स्थल रमजान कर्फ्यू ढील भारत Religeous Places Curfew Relaxation MP मध्य प्रदेश खरगोन हिंसा प्रशासन India Ramzan Khargone Violence administration