देसी गाय पालने पर 900 रुपए देगी MP सरकार, आवारा पशु छोड़ने पर 5 हजार का जुर्माना

author-image
Atul Tiwari
एडिट
New Update
देसी गाय पालने पर 900 रुपए देगी MP सरकार, आवारा पशु छोड़ने पर 5 हजार का जुर्माना

Bhopal. मध्यप्रदेश सरकार ने गौवंश को लेकर बड़ा फैसला लिया है। सरकार देसी गाय पालने पर अनुदान राशि देगी। सीएम शिवराज ने घोषणा की है कि प्राकृतिक खेती के लिए देसी गाय पालने के लिए सरकार 900 रुपए की राशि देगी। प्रत्येक गाय पर 900 रुपए दिए जाएंगे। वहीं अगर मवेशी को आवारा छोड़ा जाएगा तो उसके मालिक पर 5 हजार रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा।




— CMO Madhya Pradesh (@CMMadhyaPradesh) April 25, 2022



शिवपुरी कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह कोरोना पॉजिटिव



मध्यप्रदेश में कोरोना की चौथी लहर की आहट हो रही है। कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। शिवपुरी कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने तबीयत खराब होने पर सैंपल दिया था, उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। आपको बता दें कि कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह पहले भी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। 



जबलपुर में कोरोना संक्रमित महिला की मौत



यहां कोरोना संक्रमित 77 साल की महिला की मौत हो गई। महिला रीढ़ की हड्‌डी, हार्ट, ब्रेन स्टोक, लीवर जैसी गंभीर बीमारियों से पीड़ित थीं। कोविड संक्रमित जरूर थी, लेकिन सिम्प्टम्स नहीं थे। हार्ट में भी इंफेक्शन नहीं था। ब्रेन स्ट्रोक होने पर परिजन ने उन्हें 18 अप्रैल को शहर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। वैक्सीन के दोनों डोज लग चुके थे। अस्पताल में कोविड टेस्ट कराया गया। 21 अप्रैल को रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज के कोविड वॉर्ड में शिफ्ट कर दिया गया था। मेडिकल कॉलेज में कोविड प्रभारी रह चुके डॉ. संजय भारती के मुताबिक, महिला को ब्रेन स्ट्रोक के चलते लाइफ सपोर्ट पर रखा गया था।



कर्फ्यू में ढील



यहां 25 अप्रैल को कर्फ्यू में सुबह 8 से शाम 5 बजे तक (9 घंटे) की छूट दी गई है। अपर कलेक्टर एसएस मुजाल्दा ने बताया कि आज को छूट में कृषि मंडी को भी शामिल किया गया है। छूट धारदार हथियार (चाकू-छुरी, हंसिया, दरांती), धार्मिक स्थल, पेट्रोल पंप और कैरोसिन पर लागू नहीं होगी। एसडीएम मिलिंद ढोके ने मंडी के व्यापारियों के साथ 24 अप्रैल को बैठक ली थी। सभी ने अनाज और कपास मंडी को छूट देने के लिए अनुरोध किया था। किसानों से वाहन के साथ एक व्यक्ति और ड्राइवर के साथ ही पहुंचने की गुजारिश की गई।



हिंदू संगठन बोल रहे- गैर-हिंदू दुकानों से कुछ ना खरीदें

खरगोन दंगे के बाद लोगों के बीच खाई बढ़ रही है। जिले के कई गांवों में हिंदू संगठन के सदस्य लोगों को सार्वजनिक रूप से एक संकल्प दिला रहे हैं। इसमें उन्हें गैर हिंदुओ की दुकानों से कपड़ा, चप्पल या अन्य कोई भी वस्तु नहीं खरीदने की शपथ दिलवाई जा रही है। जिले के उबदी, पिपरी और इच्छापुर गांव में इस तरह के आयोजन हो चुके हैं। ऐसे मामले जिले के बिस्टान और केली में भी सामने आए हैं। संकल्प लेने के वीडियो भी वायरल हो रहे हैं। साथ ही हाट-बाजारों में भी आर्थिक बहिष्कार की बातें सामने आ रही हैं।



खबरें अपडेट हो रही हैं...


भारत India MP मध्य प्रदेश administration प्रशासन बयान फैसले Incidents Statements घटनाएं Khargone Curfew खरगोन कर्फ्यू Decisions