DELHI हिंसा में विहिप और बजरंग दल के खिलाफ FIR, बिना अनुमति शोभायात्रा निकाली थी

author-image
Atul Tiwari
एडिट
New Update
DELHI हिंसा में विहिप और बजरंग दल के खिलाफ FIR, बिना अनुमति शोभायात्रा निकाली थी

Delhi. दिल्ली के जहांगीरपुरी हिंसा के केस में पुलिस ने विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल पर केस दर्ज किया है। कार्यकर्ताओं पर अनुमति के बिना यात्रा निकालने का आरोप है। इसके साथ ही पुलसि ने बजरंग दल के जिला सेवा प्रमुख प्रेम शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं हनुमान जयंती के दंगों के मुख्य आरोपी अंसार और असलम के साथ 14 लोगों की दिल्ली रोहिणी कोर्ट में पेशी की। दोनों की पुलिस रिमांड दो दिन के लिए बढ़ा दी गई है। इसके अलावा 12 आरोपियों को जुडिशियल कस्टडी में भेजा है।



सागर में एकतरफा प्यार में सनसनीखेज घटना



सागर के खिमलासा के इनायतपुर में एक युवक ने नाबालिग लड़की को गोली मार दी। इसके बाद युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। शुरुआती जांच में प्रेस-प्रसंग का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि एकतरफा प्यार में युवक ने ये कदम उठाया। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल लड़की को सागर में भर्ती कराया गया है।



खरगोन पहुंचा युवक इब्रेस का शव



खरगोन में 10 अप्रैल से लापता युवक इब्रेस का शव घर पहुंचा। प्रभारी एसपी बोले सिर में चोट लगने से हुई मौत। मृत युवक का नाम इब्रेश उर्फ सद्दाम है। वहीं, खरगोन में मृतक इब्रेश उर्फ सद्दाम के भाई अब्बास ने पुलिस पर आरोप लगाया कि हिरासत में ही सद्दाम की मौत हुई। जब मीडिया में जाने की चेतावनी दी, तब पुलिस ने 5 मिनट में शव का जानकारी दे दी।



खरगोन में आज कर्फ्यू में छूट नहीं



यहां 18 अप्रैल सुबह 8 बजे से 12 बजे तक कर्फ्यू में दी जाने वाली ढील निरस्त कर दी गई है। इससे पहले प्रशासन ने ढील देने का फैसला लिया था। कलेक्टर के आदेश पर ढील निरस्त कर दी गई। वहीं, शहर में एक और थाने का प्रपोजल भेजा जाएगा और 3 पुलिस चौकियां बनाई जाएंगी। जिले के प्रभारी मंत्री कमल पटेल दो दिन (18-19 अप्रैल) खरगोन शहर के दौरे पर रहेंगे। 



खरगोन शहर में 10 अप्रैल को कर्फ्यू लगाया गया था। 14 अप्रैल को पहली बार सिर्फ महिलाओं को सुबह 10 से दोपहर 12 और दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक बिना वाहन के छूट दी गई थी। 15 अप्रैल को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक महिला और पुरुष दोनों को बिना वाहन के घरों से निकलने की छूट मिली थी। 16 अप्रैल को तीसरे दिन 2-2 घंटे की छूट रही। 17 अप्रैल को सुबह 4 और 2 घंटे की छूट रही।




खबरें अपडेट हो रही हैं...

 


बयान घटनाएं firing MP girl Statements Incidents Decisions vihip Sagar मध्य प्रदेश Bajrang Dal India भारत Delhi administration Khargone Curfew फैसले