जन आशीर्वाद यात्रा: संसद में लोकतंत्र का गला घोंटने की कोशिश, यही बताने आया- सिंधिया

author-image
एडिट
New Update
जन आशीर्वाद यात्रा: संसद में लोकतंत्र का गला घोंटने की कोशिश, यही बताने आया- सिंधिया

इंदौर. केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) मध्यप्रदेश में जन आशीर्वाद यात्रा (Jan Aashirwad Yatra) निकाल रहे हैं। 19 अगस्त को वे इंदौर (Indore) में हैं। यहां प्रेस वार्ता में सिंधिया ने बताया कि कांग्रेस ने लोकतंत्र के मंदिर खंडित करने का काम किया है। इसलिए हम लोगों को विपक्ष की मंशा बताने निकले हैं। सिंधिया ने साफ किया कि 1 सितंबर तक मध्यप्रदेश से 67 फ्लाइट्स शुरू हो जाएंगी। एक हफ्ते में इंदौर को ग्वालियर और जबलपुर से एयर रूट से जाेड़ दिया जाएगा।

क्या बोले सिंधिया?

सिंधिया ने कहा कि ये राजनीतिक नहीं, सामाजिक दौरा है। कार्यकर्ताओं से मिलने और संदेश पहुंचाने का दौरा है। कई लोगों ने पूछा कि जन आशीर्वाद यात्रा क्यों निकाली जा रही है। पहला कारण ये है कि हम जनता के साथ सतत संवाद कायम रखना हमारा दायित्व नहीं, धर्म बनता है। देश में पिछले दिनों जो घटनाएं हुईं, उनमें प्रजातांत्रिक प्रक्रिया का गला घोंटने की कोशिश की गई।

मोदी सदन में मंत्रिमंडल का परिचय देने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन विपक्ष ने ऐसा नहीं करने दिया। मोदी ने भारत के सामाजिक गुलदस्ते को कैबिनेट में जगह दी है। कैबिनेट में 27 मंत्री पिछड़े वर्ग से, 11 महिला मंत्री, 8 अनुसूचित जनजाति और 12 अनुसूचित जाति के मंत्री हैं। विपक्ष ने संसद में नारेबाजी की। प्रजातंत्र के मंदिर को खंडित करने की कोशिश की गई। हमने तय किया कि विपक्ष ने जो बर्ताव किया, उसके लिए हम जनता को बताने के लिए जनता के बीच जाएंगे। मैं सांसद, मंत्री रहा हूं। जब-जैसा मौका मिला, लोगों की सेवा की है।

500 से ज्यादा मंचों से स्वागत

इंदौर में सिंधिया की यात्रा करीब 18 किमी की रहेगी। इसमें 500 से ज्यादा मंचों से विभिन्न संगठनों और जनप्रतिनिधियों द्वारा केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया जाएगा। यात्रा में सिंधिया जनप्रतिनिधियों के साथ रथ में सवार होकर चलेंगे। सिंधिया साधु-संतों का आशीर्वाद भी लेंगे। वहीं, कुछ धार्मिक स्थलों में भी पूजन करेंगे।

विपक्ष मोदी सरकार Opposition इंदौर MP ज्योतिरादित्य सिंधिया Jyotiraditya Scindia Modi Govt Jan aashirwad Yatra कोरोना The Sootr जन आशीर्वाद यात्रा मध्यप्रदेश Indore