JHABUA: पति-पत्नी बनकर रह रहीं थीं 2 लड़कियां, थाने पहुंचकर कर दी खास डिमांड, फिर पुलिस ने क्या कहा

author-image
Atul Tiwari
एडिट
New Update
JHABUA: पति-पत्नी बनकर रह रहीं थीं 2 लड़कियां, थाने पहुंचकर कर दी खास डिमांड, फिर पुलिस ने क्या कहा

JHABUA. यहां एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां दो लड़कियां कोतवाली पहुंचीं और पुलिस से कहा कि वे एक साल से पति-पत्नी के रूप में एक दूसरे के साथ रह रही हैं और हमेशा दोनों इसी तरह साथ रहना चाहती हैं। दोनों ने पुलिस से मांग की कि पति- पत्नी के रूप में उन्हें एक सर्टिफिकेट दे दिया जाए। इस पर पुलिस ने कहा कि यह हमारा काम नहीं है। पुलिस ने दोनों के परिजन को बुलाकर उन्हें समझाइश देकर वापस भेज दिया। 



साथ में मजदूरी करती थीं और प्यार हो गया 



जानकारी के मुताबिक, दोनों लड़कियां झाबुआ के पास के दो गांवों की रहने वाली हैं। गुजरात में मजदूरी के दौरान दोनों में प्यार हो गया और दोनों पति-पत्नी के रूप में साथ रहने लगीं। दोनों का कहना है कि वे दोनों लड़कियां हैं, लेकिन पति-पत्नी की तरह पिछले 14 महीने से साथ रह रही हैं और हमेशा रहेंगी। लड़कियों का यह भी कहना है​ कि दोनों के परिजन भी इस रिश्ते के लिए राजी हैं। वे चाहती हैं कि उन्हें पति-पत्नी के रूप में एक सर्टिफिकेट मिल जाए।



पुलिस ने दोनों को समझाया कि इस तरह का सर्टिफिकेट देना हमारा काम नहीं है। इस मामले को लेकर झाबुआ कोतवाली प्रभारी संजय रावत ने बताया कि दोनों लड़कियां एक दूसरे से गुजरात में काम के दौरान मिली थीं, तभी से साथ रहने लगीं। दो महीने से यहां गांव में पति-पत्नी के रूप में साथ रह रही हैं। अभी दोनों के परिवार के लोग आएं हैं। अब अगली कार्रवाई की जाएगी। लड़कियां किसी और के साथ रहने को तैयार नहीं हैं।


पति-पत्नी मैरिज सर्टिफिकेट झाबुआ पुलिस लड़कियां झाबुआ Marriage Certificate Jhabua Police Jhabua Husband-Wife Gujarat Girls