मांडू में बीजेपी का तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग शुरू, सीएम शिवराज, प्रदेश अध्यक्ष समेत पार्टी के कई पदाधिकारी मौजूद

author-image
Atul Tiwari
एडिट
New Update
मांडू में बीजेपी का तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग शुरू, सीएम शिवराज, प्रदेश अध्यक्ष समेत पार्टी के कई पदाधिकारी मौजूद

BHOPAL. मध्य प्रदेश बीजेपी का 3 दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग 7 अक्टूबर से पर्यटन नगरी मांडू में शुरू हो गया है। इसमें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद विष्णुदत्त शर्मा, मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा समेत कई पार्टी पदाधिकारी मौजूद हैं। पार्टी नेता प्रशिक्षण वर्ग में अलग-अलग विषयों पर मार्गदर्शन देंगे।



पार्टी पदाधिकारियों के लिए समय-समय पर आयोजन



बीजेपी के प्रदेश महामंत्री और प्रदेश कार्यालय प्रभारी भगवानदास सबनानी ने बताया कि पार्टी समय-समय पर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन करती है। इसी के तहत 3 दिवसीय प्रादेशिक प्रशिक्षण वर्ग 7 से 9 अक्टूबर तक धार के मांडू में आयोजित किया जा रहा है। इस वर्ग में विभिन्न सत्रों पर वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन मिलेगा। 7 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे उद्घाटन सत्र में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद विष्णुदत्त शर्मा, मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा शामिल होंगे। इसके पश्चात अलग-अलग सत्रों में पार्टी नेता संबोधित करेंगे। प्रशिक्षण वर्ग में पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक और विभागों के प्रदेश संयोजक उपस्थित रहेंगे।



ये नेता करेंगे मार्गदर्शन



पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, प्रदेश अध्यक्ष  विष्णुदत्त शर्मा, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, ज्योतिरादित्य सिंधिया, महाराष्ट्र सह प्रभारी श्री जयभान सिंह पवैया, प्रदेश सह प्रभारी पंकजा मुंडे, डॉ. रामशंकर कठेरिया, अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालसिंह आर्य, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा सत्रों को संबोधित करेंगे।


बीजेपी कार्यकर्ता प्रशिक्षण Bjp Mission 2023 बीजेपी न्यूज बीजेपी मिशन 2023 BJP News बीजेपी की विधानसभा चुनाव तैयारी BJP Worker Training BJP assembly election preparation