/sootr/media/post_banners/ac1ee4292f1435e6a8890f91201e3aff1ecf394bbd0ca64eccd75fa0061bf568.jpeg)
इंदौर. मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कृषि मंत्री कमल पटेल (Agriculture Minister Kamal Patel) ने इंदौर (Indore) में कमलनाथ (Kamal Nath) और दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) को निशाने पर लिया। उन्होंने कमलनाथ को नाग और दिग्विजय सिंह को सपेरा बताया। कमल पटेल ने कांग्रेस पर भी हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस ने नकली गांधी (Gandhi) के नाम पर भारत में राज किया जबकि अटल बिहारी और पीएम मोदी ने उनके सपने को साकार किया। वहीं किसान आत्महत्या मामले में भी बड़ा बयान दिया। कहा कांग्रेस सरकार ने बीते सालों में किसानों के हित में कुछ नहीं किया।
कर्ज माफी पर ये बोले : प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल ने 29 जनवरी को इंदौर में रेसीडेंसी में पत्रकारों से बात कर रहे थे। अपनी सरकार के दो साल की उपलब्धियां बताते हुए उन्होंने कांग्रेस के खूब आड़े हाथों लिया। इंदौर कार एक्सीडेंट कोठी पर मीडिया से चर्चा करते हुए कमलनाथ और दिग्विजय सिंह पर निशाना साधते हुए कृषि मंत्री ने कहा कि नाग सपेरे के चक्कर में आकर निपट गए। दिग्विजय सिंह ने कहा था संघ दीमक है मैं कहता हूं दिग्विजय सिंह देव है जो देश को खा गए कांग्रेस को भी खा गए। जब कमलनाथ मुख्यमंत्री बने थे सबसे पहले साइन किए थे कि दो लाख किसानों का कर्ज माफ होगा तो फिर आप क्यों कर्ज माफ करने की बात करते हैं कमलनाथ ने कोई कर्ज माफ नहीं किया।
मंत्री ने कांग्रेस को घोरा : कमल पटेल ने कहा कि कांग्रेस को किसानों की बद्दुआ लगी। किसानों के विकास के लिए बीजेपी ने नीति बनाई। कांग्रेस सिर्फ घड़ियाली आंसू बहा रही है। नकली बीज को लेकर छापेमार कार्रवाई की गई। अब तक 80 एफआईआर हुई है। मैंने मंत्री बनने के बाद नीति में परिवर्तन किए।
प्रधानमंत्री की तारीफ की : कमल पटेल ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं ने नकली गांधी बनकर देश में राज किया। अटलजी और मोदीजी ने गांधीजी के सपने को साकार किया। कृषि मंत्री ने कहा कि पीएम मोदी किसानों के लिए भगवान है। पीएम मोदी ने किसानों की समस्या को समझा और किसान सम्मान निधि योजना लेकर आए। 1 करोड़ 4 हज़ार किसानों को इसका फायदा मिला। मध्यप्रदेश में 16 हज़ार 502 करोड़ किसानों के खाते में रुपए डाले गए।
किसान आत्महत्या पर ये बोले : मंत्री पटेल ने कहा कि प्रदेश में एक भी किसान ने कर्ज से परेशान होकर आत्महत्या नहीं की। किसान की आत्महत्या के और भी कारण हो सकते हैं घर से परेशान होकर भी किसान आत्महत्या कर सकता है। मेरे खेत में किसान की मौत हुई थी कांग्रेसी नेता गए थे। उन्हें किसान के घर वालों ने आत्महत्या की बात करने पर ही भगा दिया था।