MP: खतरे से निपटने के लिए हर घर में लाइसेंसी हथियार रखें- मंत्री उषा ठाकुर

author-image
एडिट
New Update
MP: खतरे से निपटने के लिए हर घर में लाइसेंसी हथियार रखें- मंत्री उषा ठाकुर

भोपाल. मध्य प्रदेश की पर्यटन, संस्कृति और अध्यात्म मंत्री उषा ठाकुर अपने बयानों के कारण चर्चा में रहती हैं। इस बार उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में बढ़ रहे खतरों से निपटने के लिए हर घर में लाइसेंसी अस्त्र-शस्त्र और शास्त्र रखे जाएं। घरों में महापुरुषों की फोटो भी लगाएं। देश को सही इतिहास से दूर रखा गया है। अब समय आ गया है कि देश को सही इतिहास बताया जाए। उषा ने भोपाल के भोजपुर क्लब में राजपूत महापंचायत की महिला विंग द्वारा 7 सितंबर को नारी शक्ति कार्यक्रम में कहा कि इतिहास उठाकर देख लीजिए, मुसलमानों की चौथी और पांचवीं पीढ़ी हिंदू ही होगी। मेरे सामने भी ऐसे कई उदाहरण हैं। मोहन भागवत का बयान पूरी तरह से सही है।

भगवा यानी त्याग-तपस्या

मध्यप्रदेश की मंत्री ने ये भी कहा कि कि भारत ही नहीं पूरे विश्व का भगवाकरण होना चाहिए, तभी मानवता के लिए सुख शांति आ पाएगी। भगवा का अर्थ त्याग और तपस्या है, भोग-विलास नहीं। अगर ये सभी गुण इंसानों में आ जाएं तो इससे अच्छा क्या होगा। ठाकुर ने MBBS में RSS के नेताओं के पाठ शुरू करने के प्रस्ताव का समर्थन किया। ठाकुर ने कहा जब प्रेरक व्यक्तियों का इतिहास पढ़ाया जाता है तो निश्चित ही सेवा भाव जागृत होता है।

मंत्री Madhya Pradesh लाइसेंसी हथियार उषा ठाकुर Licensed Weapon Minister Usha Thakur सुरक्षा The Sootr every home शिवराज सिंह चौहान मध्यप्रदेश Security मप्र सरकार