14 महीने से अगवा बेटी की जानकारी के लिए पिता 20 दिन से अनशन पर, बस 2 मांगें

author-image
Atul Tiwari
एडिट
New Update
14 महीने से अगवा बेटी की जानकारी के लिए पिता 20 दिन से अनशन पर, बस 2 मांगें

नीमच. यहां एक पिता 20 दिन से कलेक्ट्रेट के बाहर आमरण अनशन पर बैठे हैं। उनकी बेटी 14 महीने से लापता है। 23 जनवरी 2021 को चार आरोपी उसका अपहरण कर ले गए थे। आरोपी 28 जनवरी को पकड़ा भी गए। उन्होंने अपना जुर्म कबूल लिया। पुलिस ने आरोपियों को बिना पूछताछ के जेल भेज दिया। अब पिता अपनी बेटी के लौटने का इंतजार कर रहा है। पुलिस और प्रशासन से उनकी 2 ही मांगें हैं- बेटी जिंदा है तो बताएं, कहां है? उसकी हत्या कर दी गई है, तब भी बताएं, ताकि अंतिम संस्कार कर सकूं।





ये है मामला: मनासा के आतरीमाता गांव में रहने वाले राकेश जोशी टूट चुके हैं। उनकी 22 साल की बेटी नेहा 14 महीने से लापता है। अगवा के आरोपी रवींद्रनाथ योगी (30), शाहरुख शाह (25) और संदीप मोरी (26) जेल में हैं। तीनों नीमच के ही रहने वाले हैं। एक 17 वर्षीय आरोपी बाल सुधार गृह में है। बेटी का कुछ पता नहीं। अनशन कर रहे पिता की दो बार तबीयत बिगड़ चुकी है। तबीयत बिगड़ी तो  प्रशासन ने उन्हें सलाइन भी लगवा दी, लेकिन बेटी की जानकारी नहीं दे रहे।





15 दिन का अल्टीमेटम: नीमच के सर्व समाज के लोगों ने कलेक्ट्रेट में आवेदन देकर बेटी को ढूंढने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि 15 दिन में नेहा का पता नहीं चला तो शहर बंद किया जाएगा। 28 मार्च को राष्ट्रीय परशुराम सेना और अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज ने भी कलेक्ट्रेट का घेराव किया था। उन्होंने मनासा टीआई कन्हैया लाल दांगी को तुरंत हटाने और बेटी को तलाशने की मांग की।





दिग्विजय का शिवराज से सवाल: पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने ट्वीट में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रशासन पर सवाल उठाए।







— MP Youth Congress (@IYCMadhya) March 28, 2022





पुलिस-प्रशासन की सफाई: नीमच एसपी सूरज वर्मा ने बताया कि पिता की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली थी। सभी संभव कोशिशों के बावजूद बेटी का पता नहीं चला। ये आरोप गलत है कि आरोपियों से पूछताछ नहीं की गई। पूछताछ से कोई फायदा नहीं हुआ। अब आरोपियों के नार्को टेस्ट पर विचार कर रहे हैं।





वहीं, नीमच कलेक्टर मयंक अग्रवाल ने इस मामले में कहा कि​​​​ एसपी से बात हुई है। उनके मार्गदर्शन में एक एसआईटी बनाएंगे, जो सिर्फ इसी केस पर काम करेगी। नार्को टेस्ट की अर्जी एडीजे कोर्ट से खारिज हो चुकी है, लेकिन पुलिस इसमें अपील करेगी।



अनशन Collectorate Neemuch आरोपी जेल पिता राकेश जोशी पिता का प्रदर्शन लड़की अगवा Rakesh Joshi Father Protest Girl Kidnap नेहा जोशी Neha Joshi कलेक्ट्रेट Accused Jail नीमच fasting