/sootr/media/post_banners/de32eeeba4b1f9dd7db80a112db58013d71a743cfb2cc957ad74db14f7ecb3f8.jpeg)
गणेश विश्वकर्मा, पन्ना. यहां अवैध उत्खनन का एक बड़ा मामला सामने आया है। पुलिस ने अवैध रेत उत्खनन पर कार्रवाई करते हुए मिट्टी-मुरम से भरे दो डंपर पकड़े हैं। एक डंपर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के करीबी पूर्व अजयगढ़ जनपद अध्यक्ष भरतमिलन पांडेय के नाम पर है। वहीं, दूसरा डंपर उनके भतीजे उज्ज्वल पांडेय के नाम पर है। पुलिस ने जब्त किए डंपर से 50 हजार की अवैध रेत बरामद की है।
दिग्विजय के साथ निकाली थी यात्रा: कुछ समय पहले भरतमिलन पांडेय ने दिग्विजय के साथ अजयगढ़ क्षेत्र की रेत खदानों का दौरा किया था और रेत के अवैध उत्खनन को लेकर पन्ना के अजयगढ़ क्षेत्र में जनजागरण यात्रा भी निकाली थी। इसके बाद उन्होंने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा पर उत्खनन को लेकर आरोप लगाए थे।
खनिज मंत्री ने किया पलटवार: कार्रवाई को लेकर खनिज मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने दिग्विजय सिंह पर निशाना साथा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय और भरतमिलन पांडेय की रेत की दुकानें बंद कर दी थीं। इसी बौखलाहट में ये लोग रेत और खनिज संपदा की चोरी कर रहे है।