MP: कई जिलों में लोगों को गिरता हुआ उल्कापिंड दिखा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

author-image
एडिट
New Update
MP: कई जिलों में लोगों को गिरता हुआ उल्कापिंड दिखा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

भोपाल. मध्य प्रदेश के मालवा-निमाड़ इलाके में करीब आठ बजे लोगों ने आसमान से उल्कापिंड जैसी वस्तु गिरते देखी। दो टुकड़ों में गिरती हुई वस्तु आग के गोले की तरह दिख रही थी। इंदौर, धार, खंडवा, धार रतलाम, शाजापुर सहित अन्य इलाकों में लोगों ने इसे नीचे गिरते हुए देखा, इस दौरान कुछ लोगों ने मोबाइल से इसके वीडियो भी बना लिए, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।




— ANI (@ANI) April 2, 2022



घटना को मोबाइल में रिकॉर्ड किया



दरअसल शुक्रवार देर 8 बजे शहरवासियों ने आसमान में जलता हुआ उल्कापिंड देखा। इस उल्कापिंड के गिरने की घटना को प्रत्यदर्शी ने अपने मोबाइल में रिकार्ड किया। यह वीडियो देखते ही देखते इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया और आमजन के बीच चर्चा का विषय बन गया।



वैज्ञानिकों ये कहा



वहीं वैज्ञानिकों की माने तो उल्कापिंड पुच्छल तारे के रूप में होते है, ये जब गिरते हैं तो इनकी चमक इतनी ज्यादा होती है कि 200 से 300 किलोमीटर के दायरे के लोग भी देख सकते हैं। मौसम केंद्र के डिप्टी डायरेक्टर वेद प्रकाश सिंह ने बताया कि उल्कापिंड महाराष्ट्र की तरफ से आते हुए खंडवा के पास कहीं गिरा है। लेकिन सैटेलाइट इमेज के कारण जगह पता नहीं चल रही। सौर मंडल में ग्रह के अलावा अन्य भाग भी है। उसी में से एक उल्कापिंड है। यह सूर्य के आसपास चक्कर लगाते हैं। किसी ग्रह के गुरुत्वाकर्षण के प्रभाव में आते हैं तो यह घर्षण के कारण नष्ट भी हो जाते हैं। शनिवार रात अकोला महाराष्ट्र के आसपास से यह नजर आया लेकिन जमीन पर खंडवा के आसपास गिरने की जानकारी मिली है। इसके पहले राजस्थान में भी यह दिखाई दिया था।


Madhya Pradesh मध्यप्रदेश madhyapradesh Meteorite News Meteorite In Madhya Pradesh Fireballs Sky Meteorite India Meteorite Viral Meteorite Fireballs उल्का पिंड उल्का पिंड गिरा आग का गोला