/sootr/media/post_banners/6f849482b3dbb7084a9e6fd4953984da6b6b3d672e64184e50b8811265d9bf11.png)
भोपाल. यहां से बीजेपी सांसद (BJP MP) प्रज्ञा सिंह ठाकुर का 7 अक्टूबर को एक बार फिर बेसिर-पैर का बयान सामने आया था। यहां पत्रकारों ने उनसे मुंबई ड्रग्स केस से जुड़ा सवाल किया। इस पर प्रज्ञा ने शाहरुख खान को देशद्रोही जैसा करार दे दिया। इतना ही नहीं शाहरुख के बेटे आर्यन को भटका हुआ बताया।
इन्होंने कभी भारत की सहायता नहीं की
प्रज्ञा ने कहा कि हमारे देश में रहने वाले लोग किसी भी प्रकार का गैरकानूनी काम करते हैं तो उनको भी भय होता है। ये (शाहरुख) वो लोग हैं जो कहते थे कि भारत में सुरक्षित नहीं हैं। कभी भी इन्होंने सहायता की है तो पाकिस्तान की। भारत की कभी सहायता नहीं की। कमाते यहां हैं, लगाते वहां हैं। ऐसे लोगों की असलियत निकलती जा रही है। और भी जो बचा है, वो भी सामने आ जाएगा। यहां अब देशभक्तों की आवश्यकता है। वो ही यहां रहेंगे और पनपेंगे।
उन लोगों ने सिर्फ ग्लैमरस दुनिया को अपनाया
प्रज्ञा ने आर्यन पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जिनका कोई लक्ष्य नहीं होता, वो भटकता है। इतनी महत्वाकांक्षा बना लो कि हम राह से भटक जाएं, ये सिर्फ उनके पास होता है। उन्होंने सिर्फ ग्लैमरस दुनिया (Glamour World ) को अपनाया है। बाकी इस धरातल पर जो जीवन होता है, उसको वे स्वीकार नहीं कर पाए। इसलिए इन चीजों (Drugs) का सहारा उन लोगों को लेना पड़ता है। जिसके पास अति धन हो जाता है और वो अच्छे कामों में खर्च नहीं पाता, तो उनकी संतानें इसी तरह से काम करती हैं।